यूपी रेरा : उत्तर प्रदेश में अब घर खरीदना होगा आसान, एक क्लिक में जांचें बिल्डर का रिकॉर्ड

यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी के मुताबिक, यह ऐप इसी साल दिसंबर तक लॉन्च किया जाएगा। इससे घर खरीदने की प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी। इस प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे शिकायतों का निस्तारण तेजी से होगा और नियम तोड़ने वाले बिल्डरों पर जल्दी कार्रवाई हो सकेगी।

May 07, 2026 - 09:50
0 3
यूपी रेरा : उत्तर प्रदेश में अब घर खरीदना होगा आसान, एक क्लिक में जांचें बिल्डर का रिकॉर्ड

फ्लैट खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) जल्द ही रेरा 2.0 नाम से नया एप और डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। इसके जरिए अब कोई भी व्यक्ति घर खरीदने से पहले बिल्डर या रियल एस्टेट कंपनी की पूरी जानकारी एक क्लिक में देख सकेगा।

यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी के मुताबिक, यह ऐप इसी साल दिसंबर तक लॉन्च किया जाएगा। इससे घर खरीदने की प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी। इस प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे शिकायतों का निस्तारण तेजी से होगा और नियम तोड़ने वाले बिल्डरों पर जल्दी कार्रवाई हो सकेगी।

नई सुविधा के तहत खरीदार किसी भी प्रोजेक्ट या कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी जैसे कितनी शिकायतें दर्ज हैं, प्रोजेक्ट में देरी का रिकॉर्ड, नियमों का पालन, आर्थिक स्थिति और अनुभव आसानी से जान सकेंगे। इससे घर खरीदने से पहले सही फैसला लेना आसान होगा।

इसके अलावा, प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे जमीन का मालिकाना हक, मंजूरी, समय सीमा और फंड के इस्तेमाल का विवरण भी उपलब्ध रहेगा। इससे लोगों को बिना बिचौलिये के सही और पक्की जानकारी मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User