UP Weather Aaj Ka Mausam: यूपी में बारिश-बवंडर, लखनऊ, आगरा, अयोध्या सहित 40 जिलों में IMD अलर्ट

UP Weather Aaj Ka Mausam: यूपी में बारिश-बवंडर, लखनऊ, आगरा, अयोध्या सहित 40 जिलों में IMD अलर्ट


उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 4 मई से लेकर अब तक अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ तेज आंधी भी चली है. आलम यह है कि मौसम में बदलाव होने के कारण मई के महीने में लोगों को ठंडक की एहसास हो रही है. 

लोगों ने अपने घरों में रखे कूलर-एसी को बंद कर रखा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कांशीरामनगर, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, हरदोई, सीतापुर, खीरी, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, शाहजहांपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बीते कुछ दिनों में बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है. लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में फिर से बढ़ने लगेगा. अगले सात दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में क्रमिक 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.


 हालांकि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, मौसम विभाग ने तेज आंधी और बिजली चमकने के समय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. इस दौरान किसी पेड़ या कच्ची दीवार का सहारान लेने से बचे और सुरक्षित स्थानों पर रहें.