5.2 तीव्रता का आया भूकंप लखनऊ, सीतापुर समेत कई जिलों में देर रात लगे झटके

भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी जिसमें बताया कि 5.2 तीव्रता का भूकंप 20-08-2022, 01:12:47 बजे, लैटिट्यूड 28.07 और लॉन्गिट्यूड 81.25, गहराई: 82 किमी, स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 139 किमी एनएनई पर आया। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था।

Aug 20, 2022 - 10:21
0 111
5.2 तीव्रता का आया भूकंप लखनऊ, सीतापुर समेत कई जिलों में देर रात लगे झटके

शुक्रवार देर रात या आज शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उत्तर-पूर्व में झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भी इस बारे में जानकारी दी है। बताया गया है कि भूकंप शुक्रवार देर रात 1.12 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी।

भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी जिसमें बताया कि 5.2 तीव्रता का भूकंप 20-08-2022, 01:12:47 बजे, लैटिट्यूड 28.07 और लॉन्गिट्यूड 81.25, गहराई: 82 किमी, स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 139 किमी एनएनई पर आया। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था। 

5.2 तीव्रता का आया भूकंप लखनऊ, सीतापुर समेत कई जिलों में देर रात लगे झटके-NewsAsr

पड़ोसी लखीमपुर खीरी और उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के सनोश्री तारताल में बताया जा रहा है। भूकंप का असर चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। अब तक, भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या नुकसान या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। हालांकि, झटके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही दिन में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए, जो रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप मारा गया था। किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए, जो रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप था। भूकंप दोपहर 12:55 बजे आया। एनसीएस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। एनसीएस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हेनले गांव के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User