प्रेमी जोड़ा रचा रहा था रास लीला, गांव वालों ने पकड़ा और जमकर उतारा इश्क़ का भूत

जानकारी के मुताबिक जिले के बरहटे थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थति में पकड़ लिया दोनों को रातभर बांधे रखा और उनकी जमकर पिटाई भी की. इसके बाद दोनों का सिर मुंडवाया और जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया.

Apr 06, 2026 - 21:17
Updated: 4 months ago
0 121
प्रेमी जोड़ा रचा रहा था रास लीला, गांव वालों ने पकड़ा और जमकर उतारा इश्क़ का भूत

झारखंड के साहिबगंज से गांव की भीड़ द्वारा की गयी अमानवीय हरकत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई और उनका सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया. इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक जिले के बरहटे थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थति में पकड़ लिया दोनों को रातभर बांधे रखा और उनकी जमकर पिटाई भी की.

इसके बाद दोनों का सिर मुंडवाया और जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को अरेस्ट किया है.

इस मामले पर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जोहन मालतो नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा युवती के साथ अमानवीय घटना को अंजाम देने के मामले में राम पहाड़िया, डुमरी बीमा पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, रामा पहाड़िया, ववीया पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, मारकुश पहाड़ियां, कुदरुम पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश किया गया. फिर उन्हें जेल भेज दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User