अनोखा विवाह- प्रेमी-प्रेमिका ने 6 महीने पहले कर लिया था सुसाइड, घरवालों ने दोनों के पुतले बनवाकर कराई शादी

एक प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता उनके परिवारवालों को मंजूर नहीं था. इसको लेकर उनकी शादी करवाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद छह महीने पहले प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को गले लगाते हुए सुसाइड कर लिया था. इसके बाद आत्महत्या करने वाले लड़के और लड़की का पुतला उनके परिवार के लोगों ने बनवाया और उनके सात फेरे करवाए गए.

Jan 18, 2023 - 23:08
0 73
अनोखा विवाह- प्रेमी-प्रेमिका ने 6 महीने पहले कर लिया था सुसाइड, घरवालों ने दोनों के पुतले बनवाकर कराई शादी

गुजरात के तापी जिले में एक अजीब गरीब शादी का मामला पूरे शहर चर्चा का विषय बना हुवा है. यहां नेवाला गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता उनके परिवारवालों को मंजूर नहीं था. इसको लेकर उनकी शादी करवाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद छह महीने पहले प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को गले लगाते हुए सुसाइड कर लिया था. इसके बाद आत्महत्या करने वाले लड़के और लड़की का पुतला उनके परिवार के लोगों ने बनवाया और उनके सात फेरे करवाए गए.

दरअसल, गणेश नाम का लड़का अपनी प्रेमिका रंजना से शादी करना चाहता था. गणेश अगस्त 2022 में रंजना को लेकर अपने घर पहुंचा था. उसके परिवार वालों ने रिश्ते से इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों घर से निकल गए और उनकी लाश कुछ घंटों बाद पेड़ पर एक ही रस्सी पर लटकी मिली थी.

रमेशभाई पडवी ने कहा कि परिवारवालों को लगा कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. जो काम उन दोनों के लिए पहले नहीं कर पाए, उसे अब इस तरीके से कर सकते हैं. इसी को लेकर उनकी मौत के बाद दोनों के पुतलों की शादी करवाई है, हमारा मानना है कि इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी.

इसी को लेकर दोनों के परिवार वालों ने लड़का और लड़की का पुतला तैयार करवाया और शादी तय करके दोनों की बारात निकालने से लेकर शादी की सभी रस्में कराई गईं. यह शादी आदिवासी पंरपरा के मुताबिक करवाई गई. इस मामले को लेकर कैलाश रामभाई पडवी ने कहा कि लड़के और लड़की ने एक ही रस्सी पर फांसी लगाते हुए सुसाइड कर लिया था. उनके परिवार वालों ने ये शादी उनके बच्चों की आत्मा की शांति के लिए करवाई है.

लड़की के दादा भीमसिंह पडवी ने कहा कि लड़का हमारे दूर के परिवार से ही रिश्ता रखता है. इस वजह से ये शादी नहीं हो सकती थी. वैसे अब दोनों ही परिवारों के सदस्यों ने तय करके यह शादी करवाई है.

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 12
Angry Angry 6
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User