बाइक चलाते समय रोमांटिक होना पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड को चिपका कर बैठाया टंकी पर, पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में एक रोमांटिक कपल को बाइक पर बैठे देखा जा रहा है. आमतौर पर कपल बाइक पर बैठे नजर आते हैं. यह वीडियो उनसे काफी ज्यादा अलग है. इस वीडियो में युवक को जहां बाइक चलाते देखा जा रहा है. वहीं युवती बाइक की टंकी के ऊपर बैठ अपने प्रेमी को गले लगाए नजर आ रही है.

Jan 02, 2023 - 21:15
0 568
बाइक चलाते समय रोमांटिक होना पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड को चिपका कर बैठाया टंकी पर, पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

आजकल युवाओं को रिलेशनशिप में कई बार कुछ हैरतअंगेज चीजे करते और दुनिया को हैरान करते देखा जा रहा है. जहां नॉर्मल कपल पार्क में क्वालिटी टाइम बिताते या फिर मॉल्स में शॉपिंग करते नजर आते हैं. वहीं कुछ रोमांच के शौकीन कपल्स को हैरतअंगेज चीजें करते देखा जाता है. रोमांस के रोमांच में एक रोमांटिक कपल ने कुछ ऐसा किया जिसे करना उन्हें बहुत माँगा पड़ गया। हाल ही में आंध्र प्रदेश में एक रोमांटिक कपल को बाइक पर अजीब हरकतें पाया गया.

सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में एक रोमांटिक कपल को बाइक पर बैठे देखा जा रहा है. आमतौर पर कपल बाइक पर बैठे नजर आते हैं. यह वीडियो उनसे काफी ज्यादा अलग है. इस वीडियो में युवक को जहां बाइक चलाते देखा जा रहा है. वहीं युवती बाइक की टंकी के ऊपर बैठ अपने प्रेमी को गले लगाए नजर आ रही है.

https://twitter.com/VizagNewsman/status/1608426856176578560?

ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608426856176578560%7Ctwgr%5E49d6b47ef2f791720c60841a102691875ae9335c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fman-riding-a-bike-his-girlfriend-sit-on-tank-of-bike-viral-video-2297737

वीडियो देखने के लिए लिंक - 

https://twitter.com/VizagNewsman/status/1608426856176578560?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608426856176578560%7Ctwgr%5E49d6b47ef2f791720c60841a102691875ae9335c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fman-riding-a-bike-his-girlfriend-sit-on-tank-of-bike-viral-video-2297737

वायरल हो रही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है. जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश पुलिस हैरतअंगेज अंदाज में बाइक चला रहे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. वीडियो में युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक को गले लगाए नजर आ रही है. जिसे उनके पास से जा रहे वाहन में सवार लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया था.

फिलहाल जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की बाइक को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही इस रोमांटिक कपल के माता-पिता को पुलिस स्टेशन में बुलाकर उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त सीएच श्रीकांत ने यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 14
Wow Wow 8
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User