कड़ाके की ठंड में भारत का यह शहर सबसे ठंडा, तापमान माइनस 25 डिग्री, दिल्ली भी टॉप 10 में शामिल

IMD द्वारा जारी की गई एक लिस्ट के अनुसार आज लद्दाख के पदम इलाके में तापमान माइनस 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। देश में दूसरी सबसे ठंडी जगह जम्मू-कश्मीर राज्य का गुलमर्ग रहा। आज गुलमर्ग का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस रहा। इस लिस्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के रानीचवाड़ी का तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिमाचल के केलांग में पारा -8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Jan 02, 2023 - 20:31
0 49
कड़ाके की ठंड में भारत का यह शहर सबसे ठंडा, तापमान माइनस 25 डिग्री, दिल्ली भी टॉप 10 में शामिल

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय शीत लहर की चपेट में हैं। स्थिति यह है कि राजस्थान से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कई शहरों में पारा जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। राजस्थान में माउंट आबू, चुरू और फतेहपुर में सर्दी से बर्फ जमने की स्थिति आ गई है। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इस समय बर्फबारी तो मैदानी इलाके में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। IMD द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD द्वारा जारी की गई एक लिस्ट के अनुसार आज लद्दाख के पदम इलाके में तापमान माइनस 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। देश में दूसरी सबसे ठंडी जगह जम्मू-कश्मीर राज्य का गुलमर्ग रहा। आज गुलमर्ग का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस रहा। इस लिस्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के रानीचवाड़ी का तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिमाचल के केलांग में पारा -8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, सोमवार 2 जनवरी को बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.4, हरियाणा के सिरसा में 3.4 डिग्री, दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमाम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में तापमान न्यूनतम तापमान 5.4 रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री व चुरू में 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में हिमाचल, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के कई इलाकों में भी कोहरा पड़ने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 4
Wow Wow 8
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User