शर्मनाक- गाजीपुर में ग्राम प्रधान ने दी प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, मारपीट के बाद चटवाया थूक

वायरल वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका को तालिबानी सजा देने की तस्वीरें साफ देखी जा सकती है. पड़ताल में ये बात सामने आई की वायरल वीडियो बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग ग्राम का है. जहां एक व्यक्ति के द्वारा प्रेमिका को डंडे से पीटते नजर आ रहा है. प्रेमिका को थूक कर चटवाने के साथ ही, प्रेमी को भी थूक कर चटवाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है.

Dec 07, 2022 - 11:19
0 141
शर्मनाक- गाजीपुर में ग्राम प्रधान ने दी प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, मारपीट के बाद चटवाया थूक

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक प्रेमी जोड़े को इंसानियत को शर्मसार कर तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है. ग्राम प्रधान ने प्रेमी जोड़े से उनका ही थूक चटवाया और पिटाई की. इसके बाद प्रधान ने दोनों की शादी करवा दी. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दे गाजीपुर का वीडियो इन दिनों इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका को तालिबानी सजा देने की तस्वीरें साफ देखी जा सकती है. पड़ताल में ये बात सामने आई की वायरल वीडियो बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग ग्राम का है. जहां एक व्यक्ति के द्वारा प्रेमिका को डंडे से पीटते नजर आ रहा है. 

आपको बता दें कि प्रेमिका को थूक कर चटवाने के साथ ही, प्रेमी को भी थूक कर चटवाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पिटाई करने वाला व्यक्ति गांव का ग्राम प्रधान बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सजा देने वाले ग्राम प्रधान का नाम बृजेश यादव बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उसी ग्राम के रहने वाले प्रेमी युगल का पिछले कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे. वत इसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान को हुई तो ग्राम प्रधान ने नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर प्रेमिका और प्रेमी को अपने घर बुलाकर अशब्द भाषाओं का प्रयोग करते हुए तालिबानी सजा दे डाला.

ग्राम प्रधान का यह गन्दा काम सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों के सामने आ गया. लेकिन, पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं लगी. लोगों ने इस अभद्र और अमानवीय वीडियो को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी. ग्राम प्रधान ने प्रेमिका की पाइप से पिटाई की और प्रेमी युगल से उनका थूक चटवाया. इसके बाद दोनों की तड़वा भवानी मंदिर में शादी करवा दी. इस घटना से प्रेमी-प्रेमिका के परिजन डर की वजह से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभी-अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. इसमें एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. साथ ही वह थूक कर चाटने की भी बात कर रहा है. यह वीडियो थाना बहरियाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है, इसकी पुष्टि कराई जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष और संबंधित क्षेत्राधिकारी को लगाया गया है. एसपी ने कहा कि इस संबंध में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.  

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 6
Angry Angry 8
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User