होटल में युवक संग पति को इस हाल में मिली बीवी, जबकि दोनों ने की थी लव मैरिज- प्रेमी के संग रहने में अड़ी पत्नी

पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Dec 06, 2022 - 15:34
0 418

बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने गांव निवासी युवती से वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब ठीक ठाक चलता रहा, बाद में उसकी पत्नी के गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध हो गए। 

इसका विरोध करने पर पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय में दो मुकदमे दायर कर दिए। साथ ही अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गई। युवक ने भी पत्नी व बच्चे को वापस लाने की न्यायालय से गुहार लगाई थी 

आरोप है कि उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि अब पत्नी अपने बच्चे का भी ख्याल नहीं रख रही है। पीड़ित का कहना है कि गत 29 नवंबर को उसे जानकारी मिली कि पत्नी एक युवक के साथ गुलावठी स्थित एक होटल में है। 

जिसके बाद पीड़ित थाना पुलिस को लेकर वहां पहुंच गया, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस पर उसने अब अपने बच्चे की स्वयं सुपुर्दगी दिलाने व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसएसपी से की है। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User