जिंदा मिली वही लड़की- जिसकी हत्या के आरोप में काटी युवक ने सात साल जेल

सात साल पहले जिस लड़की के अपहरण और हत्या के आरोप में एक युवक जेल में बंद है उसी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. बताया जा रहा है कि युवती नाम बदलकर हाथरस में रह रही थी. युवती की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं.

Dec 06, 2022 - 12:39
0 1.3k
जिंदा मिली वही लड़की- जिसकी हत्या के आरोप में काटी युवक ने सात साल जेल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. यहां सात साल पहले जिस लड़की के अपहरण और हत्या के आरोप में एक युवक जेल में बंद है उसी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. बताया जा रहा है कि युवती नाम बदलकर हाथरस में रह रही थी. युवती की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं. 

वहीं, अब जेल में बंद युवक विष्णु की मां ने न्यायालय से गुहार लगाई है. दरसअल जिस लड़की हत्या और अपहरण के मामले में युवक विष्णु 7 साल से जेल की सलाखों के पीछे है. वही अब युवती के रूप में जिंदा मिली है. पुलिस को उसके हाथरस  इलाके में पति और दो बच्चों के साथ रहने की जानकारी मिली थी जिसे पुलिस ने आज हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है. 

पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज हुई थी. इस मामले में गांव की ही विधवा अनीता के इकलौते बेटे विष्णु पर संदेह जताया गया था. हालांकि कई महीने तक जांच के बाद लड़की का सुराग नहीं मिला. वहीं, आगरा में एक लड़की की लाश मिली थी. उसके शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर गोंडा निवासी पिता ने अपनी बेटी के रूप में शव की पहचान की और विष्णु पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने विष्णु पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में 25 सितंबर 2015 को चार्जशीट दायर करते हुए जेल भेज दिया. 

पिछले दिनों गोंडा थाना क्षेत्र के ढाठोली में एक कथावाचक ने गांव की रहने वाली सुनीता नाम की महिला को बताया कि उसका बेटा जिस लड़की की हत्या में सजा काट रहा है. वह हाथरस इलाके में रह रही है और जिंदा है. कथावाचक उस क्षेत्र में कथा करने गया तो उसने उस युवती को जिंदा देखा. 

इस पर महिला सुनीता एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिली थी. सुनीता ने बताया कि उसके निर्दोष बेटे विष्णु को गांव की एक किशोरी के अपहरण और हत्या के जुर्म में जेल भेजा गया है. वही सुनीता ने बताया कि जिस लड़की की हत्या के मामले में जेल भेजा गया. वह जिंदा है और शादी कर हाथरस में रह रही है.  यह बात सुनकर एसएसपी अचंभित हुए और घटना की गंभीरता से जांच के लिए थाना गोंडा प्रभारी को निर्देश दिया था.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 8
Wow Wow 2
Sad Sad 3
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User