तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी को, पति ने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और फिर ये हुआ

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शादीशुदा महिला के पति ने युवक को अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने अन्य ग्रामीणों के साथ उसे पकड़ कर पास के बिजली के खंभे में बांध दिया.

Dec 17, 2022 - 20:25
0 184
तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी को, पति ने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और फिर ये हुआ

3 बच्चो की शादीशुदा माँ को अपने आशिक के साथ बंद कमरे में इश्क़ फरमाना मंहगा पड़ गया. महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ के गांव वालो के साथ मिल कर ऐसा काम किया कि जिसने भी सुना वो हैरानी में पड़ गया. 

झारखंड के जामताड़ा में एक युवक को शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया जिसके बाद खंभे से बांध कर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. ये घटना जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के परांठ गांव की है.

 

दरअसल शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शादीशुदा महिला के पति ने युवक को अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया.  युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने अन्य ग्रामीणों के साथ उसे पकड़ कर पास के बिजली के खंभे में बांध दिया.

आरोपी युवक भदवा बेलाटांड का रहने वाला है और उसे बिजली के खंभे में बांध दिया. वहीं कुछ लोगों ने महिला के साथ भी मारपीट की है. घटना के बाद महिला के पति ने महिला के मायके में फोन कर परिजनों को बुलाया और युवक के परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया. शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार दोपहर तक युवक बिजली के पोल में बंधा हुआ था. 

ग्रामीणों के अनुसार पिछले 4 सालों से महिला और युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक ने कहा कि वो अपनी फुआ के घर आया था और जिस महिला के साथ उसके रिश्ते को लेकर उसे बांधा गया है वो उसकी भाभी है. हालांकि किसी भी पक्ष ने अभी तक  पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है.  

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User