उत्तर प्रदेश में भारी बारिश आज और कल प्रदेश में स्कूल कॉलेज बंद

State-news, rajyo-se, news-asr, uttar-pradesh, uttarpradesh-news, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश आज और कल प्रदेश में स्कूल कॉलेज बंद,

Sep 20, 2021 - 07:46
Updated: 5 years ago
0 34
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश आज और कल प्रदेश में स्कूल कॉलेज बंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दे दिए हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। 


उन्होंने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा के चलते जनपदों में राहत पहुंचने का काम प्रभावी रूप से कराए जाएं। 
आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए। जल-जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। 


उन्होंने सम्बन्धित सभी जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए जान माल के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User