बाराबंकी सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में हुई तेज बारिश के कारण आवागमन हुआ बाधित

State-news, rajyo-se, news-asr, uttar-pradesh, uttarpradesh-news, बाराबंकी सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में हुई तेज बारिश के कारण आवागमन हुआ बाधित,

Oct 18, 2021 - 07:31
Updated: 5 years ago
0 40
बाराबंकी सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में हुई तेज बारिश के कारण आवागमन हुआ बाधित

न्यूज़ असर | यूपी के कई जिलों में मौसम ने कल से बदलाव लिया  है। बाराबंकी सहित कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। आंधी-पानी में जगह-जगह पेड़ और खंभे गिर गए हैं।

इसके चलते बाराबंकी  के कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। कुछ इलाकों में पिछले सात-आठ से बिजली नहीं आई है। इसे लेकर लोगों को आज सुबह दिनचर्या में काफी परेशानी हुई ।

लगातार बारिश की वजह से मोहल्‍लों और कालोनियों की सड़कों पर पानी भर गया है। सड़को पर पेड़ गिरने से सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस वक्‍त उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और मध्‍य क्षेत्र के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है।

बाराबंकी कल से ही मौसम बदला हुआ है। कल पूरे दिन बादल छाये रहे और तेज हवाएं चलीं। देर रात शुरू हुई बारिश अभी तक लगातार जारी है। बाराबंकी  के अलावा गोरखपुर, सुल्‍तानपुर, अयोध्‍या और लखनऊ सहित कई अन्‍य जिलों में बारिश हो रही है।

अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की सम्‍भावना है। आगरा, कन्‍नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद में भी बूंदाबांदी हो रही है।

30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने गुरुवार 16 सितम्बर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 17 व 18 सितम्बर को कहीं हल्की से सामान्य तो कहीं बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए करीब 30 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इनमें बाराबंकी  गाजियाबाद,  लखनऊ,  सुल्तानपुर, मथुरा, सीतापुर, अयोध्या, मुरादाबाद, शामली, वाराणसी, संभल, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, प्रयागराज, बागपत, हापुड़, मेरठ, शाहजहांपुर, हमीरपुर, बलिया, जालौन, इटावा, ललितपुर, फर्रुखाबाद व औरैया शामिल हैं।

बारिश  की माप 
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वांचल में कई स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई। पूर्वांचल में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई। इस अवधि में राज्य में सबसे अधिक छह सेंटीमीटर बारिश चित्रकूट के कर्बी में दर्ज में की गई।

इसके अलावा रायबरेली में चार, सुल्तानपुर के लम्भुआ, प्रतापगढ़ के पट्टी, कुण्डा, प्रयागराज में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश हुई।

अमेठी के फुर्सतगंज, प्रयागराज के सोरांव, खीरी के निघासन, प्रतापगढ़ के लालगंज व रानीगंज, बांदा के बबेरू, झांसी के चिल्लाघाट, शाहजहांपुर के पुवायां, बुलंदशहर के सिकंदराबाद, जालौन के कोंच, बदायूं के डाल्टनगंज, प्रयागराज के करछना, अमेठी के मुसाफिरखाना में दो-दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User