सुहागरात की अगली सुबह गायब हुआ दूल्हा, नई नवेली दुल्हन बोली- मुझे कुछ पता नहीं...

यहां एक दूल्हा सुहागरात मनाने के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन को सुबह-सुबह घर पर छोड़कर अचानक गायब हो गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसके परिजनों को उसकी चिंता हुआ। इसे बारे में जब दुल्हन से पूछा गया तो उसने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

Feb 21, 2023 - 22:06
0 122
सुहागरात की अगली सुबह गायब हुआ दूल्हा, नई नवेली दुल्हन बोली- मुझे कुछ पता नहीं...

हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है, जिससे सुनकर आप भी चौंका जाएंगे। दरअसल, यहां एक दूल्हा सुहागरात मनाने के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन को सुबह-सुबह घर पर छोड़कर अचानक गायब हो गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसके परिजनों को उसकी चिंता हुआ। इसे बारे में जब दुल्हन से पूछा गया तो उसने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांडी थाना इलाके के एक गांव में शादी के दूसरे दिन ही एक दूल्हा नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गायब हो गया।  20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया। दूल्हा अपना मोबाइल और रुपये घर छोड़कर चला गया। दुल्हन को भी कुछ बताकर नहीं गया। 
परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने जांच कर गुम युवक का पता लगाने की बात कही है। 
राप्त समाचार के मुताबिक, 22 वर्षीय सूरज की बारात 17 फरवरी को पिहानी थाना क्षेत्र के मंसूर नगर गांव गई थी। 18 फरवरी को दुल्हन विदा होकर सूरज के साथ अपनी ससुराल पहुंच गई। 19 फरवरी को सुहागरात मनाने के बाद दूल्हा बिना किसी को कुछ बताए सुबह-सुबह घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे घर से बाहर जाते देखा, लेकिन किसी ने कोई खास ध्यान नहीं दिया। सबको लगा कि आ जाएगा। जब काफी देर तक सूरज वापस नहीं आया, तो घर वालों को चिंता हुई।
खबर के मुताबिक, सूरज का मोबाइल फोन और पैसे भी घर में ही रखा थे। जिसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके चलते परिजनों ने गांव से लेकर तमाम रिश्तेदारों में फोन किया और पूछताछ की। लेकिन सूरज का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। थक-हार कर परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की और बताया कि उसने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहनी है। सूरज के गायब होने से उसकी नवविवाहित पत्नी समेत पूरा परिवार परेशान है।
दूल्हे के भाई के अनुसार, उसका कुछ पता नहीं चलने से नई नवेली भाभी समेत परिवार के लोग परेशान हैं। थाना अध्यक्ष राजदेव मिश्र ने जांच की बात कही है।
वहीं परिवार के किसी भी विवाद से इनकार कर रहे हैं। 
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दूल्हे के अचानक गायब होने का मामला संज्ञान में आया है। युवक की 17 फरवरी को शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार सब ठीक चल रहा था, लेकिन 19 फरवरी सुबह वह अचानक घर से से कहीं चला गया। उसके परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है। युवक को तलाश जा रहा है और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 3
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User