हथियारों के साथ युवती दिखा रही थी सोशल मीडिया पर टशन, पड़ गया महंगा- पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर युवती के गले में गमछा डालकर हाथ में रिवाल्वर और चाकू लिए कई फोटो, वीडियो अपलोड है जिसके बाद पवासा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Jan 15, 2023 - 13:26
0 75
हथियारों के साथ युवती दिखा रही थी सोशल मीडिया पर टशन, पड़ गया महंगा- पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया है. दरअसल यह युवती इंस्टाग्राम पर लगातार हथियारों के साथ अपने फोटो वीडियो अपलोड कर रही थी.

सोशल मीडिया पर युवती के गले में गमछा डालकर हाथ में रिवाल्वर और चाकू लिए कई फोटो, वीडियो अपलोड है जिसके बाद पवासा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल युवती एक महिला को तेज धारदार चाकू से धमका रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लड़की को पकड़ लिया. पवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया के अनुसार युवती को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है, यह फोटो और वीडियो के माध्यम से दहशत फैलाने का काम कर रही थी.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि लड़की नशे की आदी है और चिलम, सिगरेट भी पीती है. युवती के घर में उसकी मां और बहन भी है, पुलिस आरोपी लड़की की यूपी से जुड़े अन्य कड़ियों को तलाशने का प्रयास कर रही है.

पवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि उज्जैन में लगातार सोशल मीडिया पर ये लड़के लड़कियां लगातार हथियारों के साथ में फोटो शेयर करते हैं और कुछ ऐसा लिखते हैं जिससे समाज में भय का माहौल पैदा होता है. इस पर लगातार काम किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, एक लड़की है जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगातार हथियारों के साथ फोटो डाल रही थी, युवती को चाकू के साथ पकड़ा गया है. अभी पूछताछ की जा रही है, ऐसा पता चला है कि और भी कोई इसके संपर्क में है जिससे समाज में भय का माहौल पैदा हो रहा था. इसमें कई लड़की शामिल है.

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 6
Wow Wow 5
Sad Sad 3
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User