प्रेमी को घर बुला कर रंगरलियां मना रही थी युवती, आवाजे सुन पहुंच गया सगा भाई और फिर हुआ ये...

युवती का प्रेम प्रसंग बुलंदशहर जिले के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था. बीते गुरुवार की रात युवती का पिता खेत की रखवाली के लिए गए थे , जबकि युवती का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था . इसी बीच युवक युवती से मिलने के लिए आ पहुंचा और युवती के कमरे में जाकर रंगरेलिया मनाने लगा.

Jan 06, 2023 - 18:49
0 68
प्रेमी को घर बुला कर रंगरलियां मना रही थी युवती, आवाजे सुन पहुंच गया सगा भाई और फिर हुआ ये...

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से दिल दहला देने वाली हॉरर किलिंग की घटना सामने आई है. हॉरर किलिंग की इस घटना में युवक ने सगी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मृतक के पिता की सूचना पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाला यह मामला रजपुरा थाना इलाके के गवां कस्बे का है. बताया जा रहा है , मृतक युवती का प्रेम प्रसंग बुलंदशहर जिले के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था. बीते गुरुवार की रात युवती का पिता खेत की रखवाली के लिए गए थे , जबकि युवती का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था . इसी बीच युवक युवती से मिलने के लिए आ पहुंचा और युवती के कमरे में जाकर रंगरेलिया मनाने लगा. बहन के कमरे से युवक की आवाज आने पर युवती के बड़े भाई की आंख खुल गई. 

नींद से जागने के बाद युवक कमरे में पहुंचा तो बहन को किसी युवक के आपत्तिजनक हालत में देखकर आपा खो बैठा. युवक ने बहन के प्रेमी युवक को दबोचने का प्रयास किया लेकिन युवक नितिन को धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया. युवक के भागने से गुस्से में आपा खोए नितिन ने बहन को पकड़कर पहले जमकर पीटा फिर गला घोटकर हत्या कर दी. इसके बाद वह घर से फरार हो गया.

शुक्रवार सुबह जब पिता खेत से वापस घर लौटा तो बेटी का शव घर में पड़ा था और नितिन घर से गायब था. पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद सगी बहन की हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. 

जिले के एसपी चक्रेश मिश्र ने मीडिया के हवाले से बताया कि सुबह रजपुरा थाने में गंवा गांव के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है. शख्स की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती की हत्या के आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को जेल भेजे जाने के कोर्ट में पेश किया जाएगा.  

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 5
Angry Angry 9
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User