'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं', गाजियाबाद में पोस्टर पर हंगामा, कई लोगों पर हुई FIR

पोस्टर खासकर नंदग्राम थाना क्षेत्र में कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं विवादित पोस्टरों को पुलिस ने उतरवा दिया है।

Aug 07, 2023 - 20:12
0 66
'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं', गाजियाबाद में पोस्टर पर हंगामा, कई लोगों पर हुई FIR

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है- 'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं'। पोस्टरों पर निवेदक के रूप में समस्त हिन्दू समाज लिखा हुआ है। 

ये पोस्टर खासकर नंदग्राम थाना क्षेत्र में कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं विवादित पोस्टरों को पुलिस ने उतरवा दिया है।

गाजियाबाद पुलिस के DCP (सिटी) निपुण अग्रवाल ने बताया, 'रविवार रात नंदग्राम क्षेत्र में कुछ स्थानों पर विवादित पोस्टर लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहुंचकर इन्हें उतरवा दिया है। 

पुलिस की टीमें आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि पोस्टर लगाने वाले लोग कौन थे। उनके खिलाफ माहौल बिगाड़ने के आरोप में सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

नंदग्राम थाने के SHO सचिन मलिक ने बताया, इलाके में तीन स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे। इन्हें तत्काल उतरवा दिया गया है। इस मामले में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने नितिन, शेखर पंडित, ब्रह्मनंदपुरी व 5-6 अज्ञात लोगों पर IPC सेक्शन-295, 153ए और 298 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं है।

FIR में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने लिखवाया है- नंदग्राम क्षेत्र में नितिन चौहान व इसके साथियों ने अटल चौक, महाराणा प्रताप चौक, शांति फार्म हाउस के पास बैनर-होर्डिंग लगाए हैं। इन्हें अब फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल किया जा रहा है। 

वायरल पोस्ट पर लिखा है- 'मान भाई से खरीदें भाईजान से नहीं, जिहादी से सामान खरीदकर गला कटवाना बंद करें। हिंदुओं घर की माता-बहनों को समझाकर भेजो।' ब्रह्मनंदपुरी नामक शख्स ने फेसबुक पर इसे शेयर करते हुए सबसे अच्छी पहल बताया। 

सब इंस्पेक्टर ने कहा कि इस तरह की वायरल पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है, जो किसी विशेष जाति, समुदाय, धर्म को अपमानित करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने नितिन चौहान, ब्रह्मनंदपुरी और शेखर पंडित सहित अन्य अज्ञात पर एफआईआर की है। नितिन चौहान बजरंगदल से जुड़ा बताया जा रहा है।

बता दे कि गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में सोमवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विवादित पोस्टर लगाए जाने पर हंगामा हो गया। इस पोस्टर पर लिखा था, 'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं', इसके साथ पोस्टर के नीचे लिखा था निवेदक समस्त हिंदू समाज।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User