शादी के बाद सिर्फ एक रात रुकी दुल्हन, सच सामने आया तो लोगों के उड़े होश

नई नवेली दुल्हन के भागने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. दूल्हे के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने उसको बहुत ढूंढा. इसके बाद मायूस दूल्हा पुलिस के पास पहुंचा और अपना दर्द बयां किया. अब पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी हुई है.

Apr 09, 2023 - 15:58
0 163
शादी के बाद सिर्फ एक रात रुकी दुल्हन, सच सामने आया तो लोगों के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन अगले दिन भाग गई. नई नवेली दुल्हन के भागने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. दूल्हे के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने उसको बहुत ढूंढा. इसके बाद मायूस दूल्हा पुलिस के पास पहुंचा और अपना दर्द बयां किया. अब पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी हुई है.


मेरठ के रोहटा थाने रोहटा गांव के रहने वाले राजवीर सिंह अपने बेटे आशीष की शादी के लिए काफी समय से लड़की की तलाश कर रहे थे. 42 साल का होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. इससे परिजन परेशान थे. इसी बीच उसके एक रिश्तेदार ने उत्तरखंड में हल्द्वानी के एक बिचौलिए का नाम बताया और कहा कि वो शादी करा सकता है.


बिचौलिए ने आशीष और उसके परिजनों को सीमा नाम की लड़की दिखाई. वो हल्द्वानी की रहने वाली थी. लड़के के घरवालों को लड़की पसंद आ गई और शादी की डेट भी फिक्स को गई. रीति-रिवाज के साथ 5 अप्रैल को हल्द्वानी में दोनों की शादी हो गई और विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची.


बेटे की शादी होने से घरवाले और रिश्तेदार बहुत बहुत खुश थे. घर में खूब हंसी मजाक और प्यारभरी बातें हो रही थीं. दुल्हन भी काफी खुश दिख रही थी. मगर, किसी को पता नहीं था कि उसकी इस खुशी के पीछे बहुत बड़ी साजिश छिपी हुई है.


दुल्हन सीमा एक रात ससुराल में रही और 6 अप्रैल की रात को नगदी और गहने लेकर फरार हो गई. दुल्हन के भागने की खबर लगते ही हल्ला मच गया. आशीष, उसके घरवालों के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने दुल्हन को काफी ढूंढा. इसी बीच पता चला कि वो बाइक पर किसी के साथ जाती देखी गई है. इस पर आशीष के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.


इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बहू 6 अप्रैल की रात को पैसे और गहने लेकर चली गई है. मामले की जांच की जा रही है. जो तथ्य आएंगे, उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User