हनुमान मंदिर में चोरी कर रहा था जुबैर, पकड़े जाने पर बताया नाम रोहित, इसके बाद हुआ जमकर बवाल

बरेली शहर के हनुमान मंदिर में एक युवक मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है. वहां रखे दान-पात्र से दान की राशि चोरी कर रहा था. तभी किसी भी नजर उस पर पड़ी और वो पकड़ा गया. हंगामा चोरी से ज्यादा इस बात पर है कि आरोपी युवक मुस्लिम है. पकड़े जाने पर उसने अपना नाम रोहित बताया. सख्ती दिखाने पर असली नाम मोहम्मद जुबैर बता दिया.

Oct 12, 2022 - 09:27
0 117
हनुमान मंदिर में चोरी कर रहा था जुबैर, पकड़े जाने पर बताया नाम रोहित, इसके बाद हुआ जमकर बवाल

उत्तर प्रदेश के बरेली से चोरी के अजीबो गरीब खबर आ रहे है. बताया जा रहा है कि बरेली शहर के प्राचीन रामदास हनुमान मंदिर में एक युवक मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है. वहां रखे दान-पात्र से दान की राशि चोरी कर रहा था. तभी किसी भी नजर उस पर पड़ी और वो पकड़ा गया. हंगामा चोरी से ज्यादा इस बात पर है कि आरोपी युवक मुस्लिम है. पकड़े जाने पर उसने अपना नाम रोहित बताया. सख्ती दिखाने पर असली नाम मोहम्मद जुबैर बता दिया. आरोपी बरेली का ही रहने वाला है. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, हिंदू संगठनों ने इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है.

घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है. शहर के प्राचीन रामदास हनुमान मंदिर में मंगलवार होने के चलते बहुत भीड़ थी. वहां मौजूद लोगों को काली टी-शर्ट पहने युवक की हरकतों पर शक हुआ. उन्होंने कुछ देर तक उस पर नजर रखी. लोगों ने पाया कि वह मंदिर में रखी दान-पेटी से चोरी कर रहा है. जैसे ही लोग दान-पात्र में पैसे डालते हैं, वो निकाल रहा है.

लोगों ने तुरंत ही यह बात मंदिर के पुजारी को बताई. पुजारी और वहां मौजूद सेवादार ने युवक को आवाज लगाई. इस पर चोरी करने वाला युवक भागने लगा. लोग उसके पीछे दौड़े और मंदिर से थोड़ी दूर जाकर उसे पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक हजार से ज्यादा की रकम निकली. जब चोरी करने की वजह पूछी गई, तो कहने लगा बेरोजगार हूं. नाम पूछे जाने पर बोला मेरा नाम रोहित बरेली का ही रहने वाला हूं. 

मगर, लोगों को उस पर शक हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के लोग भी मंदिर पहुंच गए. सभी ने मिलकर पूछताछ की मगर, आरोपी उन्हें बार-बार अपना नाम रोहित बताता रहा. सभी लोग उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे. मामले में मंदिर के पुजारी कुलदीप मिश्रा ने चोरी कि शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने उससे नाम-पता पूछा, तो पुलिस से भी झूठ बोलने लगा.

सख्ती दिखाने पर अपना नाम जुबैर खान निवासी सिरौली थाना क्षेत्र बताया. पुलिस ने चोरी करने का कारण पूछा, तो कहने लगा कि बेरोजगार हूं. इसलिए मंदिर में चोरी करने चला गया. चोरी करते हुए पकड़े गए मुस्लिम युवक के मामले में सिटी एसपी रोहित भाटी ने कहा, "आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 506, 511, 295 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है." 

अपनी शिकायत में मंदिर के पुजारी ने यह भी लिखाया है कि ''जब आरोपी को पकड़ा गया, तो उसने हमें अपशब्द कहे थे. साथ ही हिंदू देवी-देवाताओं के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया.'' उन्होंने कहा, "मंदिर में दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी लगे हुए हैं. इनकी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है. इसमें वह दान-पात्र से चोरी इसमें वह दान-पात्र से चोरी करता नजर आ रहा है."

जुबैर खान का मंदिर में चोरी करते हुए पकड़े जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हिंदू जागण मंच के सदस्यों का कहना है कि चोरी करने के पीछे दूसरी वजह भी हो सकती है. युवक काफी समय से मंदिर की रेकी कर रहा था. हम चाहते हैं कि मामले गहनता से जांच हो.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User