जरीफा गफारी अफगानिस्तानी मेयर (28 वर्ष) की स्विज़रलैंड जाने की हो सकती है तैयारी

international-news, Badi-khbar, news-asr, duniya,

Sep 23, 2021 - 03:57
Updated: 5 years ago
0 60
जरीफा गफारी अफगानिस्तानी मेयर (28 वर्ष) की स्विज़रलैंड जाने की हो सकती है तैयारी

अफगानिस्तान की पहली महिला मेयर जरीफा गफारी स्विट्जरलैंड जा सकती हैं।सूत्रों  के अनुसार, तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद पिछले महीने काबुल से भागी राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए एक विशेष परमिट दिलाने की कोशिश की जा रही है।स्विट्ज़रलैंड की मीडिया ने बताया कि गफरी कई सांसदों के सामने अपने मामले की पैरवी करने के लिए बर्न की यात्रा पर जाने वाली हैं। अफगानिस्तान के नए शासकों के बारे में स्थानीय मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में 29 वर्षीय  मेयर गफरी ने कहा कि यह मेरी सरकार नहीं है।

तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की नई सरकार के मंत्रियों की एक सूची जारी की, जिसमें हजारा अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य समेत केवल पुरुष ही हैं। इसमें एक भी महिला को शामिल नहीं  है। इसके साथ ही महिला मंत्रालय का भी नाम बदल दिया गया है। गफरी ने आगे कहा कि दशकों से हिंसा की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं, लेकिन हम 20 साल पहले की महिलाएं नहीं हैं। तालिबान आधे देश के बिना शासन नहीं कर पाएगा|

कुछ हफ्ते पहले पाकिस्तान के रास्ते जर्मनी पहुंचने के बाद से गफरी ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में अफगान महिलाओं के अधिकारों को लेकर चिंता जताई है। जिनेवा स्थित वर्ल्ड आर्गनाइजेशन अगेंस्ट टार्चर (OMCT) सहित संयुक्त राष्ट्र और गैर सरकारी संगठनों ने तालिबान के एक महीने पहले सत्ता में आने के बाद से मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा की है। इस्लामी अमीरात के वादों के बावजूद महिलाओं के अधिकारों, विशेष रूप से शिक्षा में कटौती की गई है।

पूर्व मेयर की सक्रियता भी जल्द ही स्विट्जरलैंड से अधिक स्थायी हो सकती है। जर्मनी ने जरीफा गफारी को शरणार्थी के वर्ग में रखा है, परन्तु  वह काम करने और स्वतंत्र रूप से बोलने में सक्षम होने की इच्छा जकहीर कर रही  है। बृहस्पतिवार  को, वह कई सांसदों के सामने अपने मामले की पैरवी करने के लिए अपने स्विट्ज़रलैंड दल के साथ बर्न जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User