योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, ट्विन टावर मामले में नोएडा प्राधिकरण के 26 अफसरों की सूची जारी

योगी सरकार ने सुपरटेक ट्विन टावर मामले में संलिप्त रहे नोएडा प्राधिकरण के 26 अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें से 6 मौजूदा अधिकारी हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है और बाकी 19 रिटायर्ड अधिकारी हैं।

Aug 29, 2022 - 08:40
0 76
योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, ट्विन टावर मामले में नोएडा प्राधिकरण के 26 अफसरों की सूची जारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रविवार को सुपरटेक कंपनी के अवैध ट्विन टावर ३५०० किलो विस्फोटक लगाकर महज ८ सेकंड में जमीदोज कर दिए गए। इन सुपरटेक ट्विन टावरों के निर्माण में आधिकारिक नियम-कायदों की अनदेखी के साथ ही जमकर भ्रष्टाचार किया गया था। ये बात भी सामने ही थी कि नोएडा में सुपरटेक बिल्डर द्वारा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर ये निर्माण किया गया था। 

उत्तरा प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार देर रात सुपरटेक ट्विन टावर मामले में संलिप्त रहे नोएडा प्राधिकरण के 26 अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें से 6 मौजूदा अधिकारी हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है और बाकी 19 रिटायर्ड अधिकारी हैं। भ्रष्टाचार के आरोपी  इन अधिकारियों में दो महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस लिस्ट को जारी कर यूपी सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।   

योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, ट्विन टावर मामले में नोएडा प्राधिकरण के 26 अफसरों की सूची जारी-NewsAsr

आपकी जानकारी  के लिए बता दें कि, इस मामले की अदालती के आदेश पर हुई उच्च स्तरीय जांच में नोएडा विकास प्राधिकरण के 26 अधिकारियों को ट्विन टावर्स के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार में शामिल होने का दोषी पाया गया था। इस मामले में 26 अधिकारियों के अलावा सुपरटेक कंपनी के चार निदेशक और दो आर्किटेक्ट को भी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया। सरकार का कहना है कि इस मामले में भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक द्वारा नोएडा विकास प्राधिकरण के आला अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए ट्विन टावर्स को अवैध करार देते हुए पिछले साल 31 अगस्त को धराशायी करने का आदेश दिया था।  

इस बीच, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्विन टावर्स के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार कार्यकाल के दौर की अराजकता का प्रमाण बताया। उन्होंने ट्विन टावर्स को ध्वस्त किए जाने से पहले ट्वीट कर कहा, ''नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।''

नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर्स गिराने जाने के बाद राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। ट्विन टावर्स को ढहाये जाने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे अवस्थी ने इस पूरी कवायद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नोएडा में भ्रष्टाचार की इमारत जमींदोज हुई। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि पहली बार इतने बड़े निर्माण कार्य को भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण गिराया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User