नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधी रात महिला से गैंगरेप, आरोपियों में रेल कर्मचारी भी शामिल, सभी गिरफ्तार

घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे हरियाणा की एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया. इस जघन्य अपराध में रेलवे के कर्मचारी भी शामिल थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Jul 23, 2022 - 12:31
Updated: 4 years ago
0 196
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधी रात महिला से गैंगरेप, आरोपियों में रेल कर्मचारी भी शामिल, सभी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. देश के सबसे भीड़भाड़ रेलवे स्टेशनों में शामिल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में गैंगरेप की घटना सामने आई है. घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे हरियाणा की एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया. इस जघन्य अपराध में रेलवे के कर्मचारी भी शामिल थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि पिछले 1 साल से वह अपने पति से अलग रह रही है और कोर्ट में उसके तलाक का केस चल रहा है. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में से एक ने उसे नौकरी का झांसा देकर बात करना शुरू किया. 21 तारीख की रात को आरोपी ने उसे फोन करके नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुलाया था. स्टेशन में बने एक कमरे में उसके साथ 2 लोगों ने गैंगरेप किया, तो 2 लोग बाहर कमरे की पहरेदारी कर रहे थे. 

 गैंगरेप की घटना ट्रेन लाइटिंग हट में घटित हुई. फोन करने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया. यह कॉल पहले PS ODRS पर लगभग 02:27 बजे आई थी. वहां के कर्मचारियों ने फोन करने वाली महिला को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली. बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पता चला कि महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर खड़ी है. 

पीड़िता ने बताया कि करीब 2 साल पहले वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी. लड़के ने उससे कहा कि वह एक रेलवे कर्मचारी है और उसके लिए नौकरी की व्यवस्था कर देगा. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी. 21 जुलाई की रात आरोपी लड़के ने पीड़िता को फोन कर अपने पास बुलाया. आरोपी ने कहा कि उसके बेटे का जन्मदिन है, साथ ही उसने नया घर भी ख़रीदा है, इसी की पार्टी देनी है. आरोपी लड़के ने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस कर्मचारियों के साथ एक छोटे से रूम में बैठने के लिए कहा. थोड़ी देर बाद आरोपी लड़का और उसका दोस्त कमरे के अंदर आए और उसे अंदर से बंद कर दिया. इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसके दो साथी कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे. पीड़िता से मारपीट भी की गई.

रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने रेप की घटना को अंजाम दिया. सभी चारो आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 3
Sad Sad 6
Angry Angry 14
शरद मिश्र

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User