आज कैसा होगा दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम! 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं

IMD के मुताबिक रविवार (26 जुलाई) को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Jul 26, 2026 - 09:57
0 20
आज कैसा होगा दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम! 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जुलाई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में मौसम बेहद खराब रह सकता है. कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

IMD के मुताबिक रविवार (26 जुलाई) को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी की बात करें तो लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, बहराइच, सहारनपुर, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बिहार में राजधानी पटना समेत गया, रोहतास, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर में तेज बारिश के साथ 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है. 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला के अलावा कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 3
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User