समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ- 'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त'

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सैफई नौकरी खा जाता था, जबकि आज पारदर्शी व्यवस्था के तहत योग्य युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 और 2024 में भाजपा को लगातार समर्थन देकर विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है, जिसका परिणाम आज आगरा में दिखाई दे रहा है.

Jul 26, 2026 - 10:03
0 18
समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ- 'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त'


आगरा में आयोजित 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह राजनीतिक और विकास, दोनों दृष्टि से अहम रहा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में भर्ती और विकास पर परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार हावी था. उन्होंने आरोप लगाया कि चाचा-भतीजा की जोड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त रहती थी और सरकारी नौकरियों से लेकर विकास योजनाओं तक में जनता के हितों की अनदेखी की जाती थी.

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सैफई नौकरी खा जाता था, जबकि आज पारदर्शी व्यवस्था के तहत योग्य युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 और 2024 में भाजपा को लगातार समर्थन देकर विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है, जिसका परिणाम आज आगरा में दिखाई दे रहा है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन महीने पहले लगभग ₹6500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद अब 53 नई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित 468 औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मामलों का समाधान किया गया है, जिससे निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. आगरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को नई गति मिलेगी.

'इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर बनेगा आधुनिक कृषि अनुसंधान का बड़ा केंद्र'
योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए कहा कि आगरा में स्थापित इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर आधुनिक कृषि अनुसंधान का बड़ा केंद्र बनेगा. इससे किसानों को बेहतर बीज, नई तकनीक और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी. 


उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बन रहा म्यूजियम इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है. साथ ही कैलाश मंदिर, गुरु का ताल सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों, 500 बेड के महिला अस्पताल और अन्य जनहित की परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है.

केवल घोषणा नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारना है- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज निवेश, कानून-व्यवस्था, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. आगरा में हो रहे विकास कार्य इसी सोच का परिणाम हैं और सरकार प्रदेश को विकसित राज्य तथा आगरा को आधुनिक, औद्योगिक और पर्यटन की दृष्टि से अग्रणी शहर बनाने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 5
Wow Wow 6
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User