देहरादून में अधिकारी को रिश्वत देने वाला नेता गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

तहसील दिवस के मौके पर शिकायतों के निस्तारण के लिए पीड़ित पहुंच रहे थे इसी बीच गुल मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति तहसील पहुंचा और अपने काम संबंधी फाइल अपर तहसीलदार शादाब को दी। शदाब ने फाइल खोली तो पैसे गिरने लगे इस बीच आरोपी ने कहा कि साहब पैसे आपके लिए है इस बीच अपर तहसीलदार ने तत्काल पुलिस बुलाकर गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया।

Jul 04, 2023 - 16:27
0 30
देहरादून में अधिकारी को रिश्वत देने वाला नेता गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

उतराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां कांग्रेस का एक नेता नायब तहसीलदार को रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार हुआ है।

देहरादून के नायब तहसीलदार को फाइल पर साइन करने के लिए रिश्वत देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। बताया जा रहा है पकड़ा गया कथित कांग्रेसी नेता गुल मोहम्मद किसी अन्य व्यक्ति की फाइल साइन कराने तहसील में पहुंचा था। 

नायब तहसीलदार ने पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवाया पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक राजधानी देहरादून की तहसील में फाइल की आड़ में 17000 रुपए की रिश्वत लेकर पहुंचे गुल मोहम्मद नाम के युवक को अपर तहसीलदार ने अरेस्ट करा दिया है।

दरअसल आज तहसील दिवस के मौके पर शिकायतों के निस्तारण के लिए पीड़ित पहुंच रहे थे इसी बीच गुल मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति तहसील पहुंचा और अपने काम संबंधी फाइल अपर तहसीलदार शादाब को दी। 

शदाब ने फाइल खोली तो पैसे गिरने लगे इस बीच आरोपी ने कहा कि साहब पैसे आपके लिए है इस बीच अपर तहसीलदार ने तत्काल पुलिस बुलाकर गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया।

कोतवाल विधा भूषण नेगी के मुताबिक मामले में तहरीर मिली हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

आज लगभग समय 12.00 बजे तहसील देहरादून में तहसील दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी इसी दौरान देवेन्द्र पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम मियांवाला परगना परवादून जनपद देहरादून का जिलाधिकारी महोदया एवं उपजिलाधिकारी से मार्क किया हुआ प्रार्थना पत्र लेकर गुल मौहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी कारगी ग्रान्ट आया और प्रार्थना पत्र में 17,500 रुपये रखकर तहसीलदार सदर देहरादून मौ0 शादाब को प्रार्थना पत्र के अन्दर रखकर घूस देने का प्रयास करने लगा।

उस समय तहसील के अन्य कार्मिक संगत सिंह सैनी, कृपाल सिंह राठौर व सत्यप्रकाश आदि उपस्थित थे । तहसीलदार सदर देहरादून व अन्य तहसील कर्मियों द्वारा गुल मौहम्मद को मौके पर ही पकड लिया गया ।जिस सम्बन्ध में तहसीलदार सदर देहरादून द्वारा कोतवाली नगर देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया । अभियुक्त को कल दिनांक 05.07.2023 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 13
Funny Funny 8
Wow Wow 7
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User