दिल्ली मेट्रो में फिर हुआ कांड- वीडियो हुआ वॉयरल: लड़की ने जड़े लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़, यात्रियों ने देख कर किया अनदेखा

इस क्लिप में लड़का-लड़की बीच कोच में झगड़ते नजर आ रहे हैं। मामला इतना बढ़ जाता है कि लड़की बंदे को थप्पड़ भी मार देती है। हालांकि, इस दौरान बाकी पब्लिक मस्त अपने फोन में व्यस्त नजर आती है। 

Jul 04, 2023 - 08:00
0 125
दिल्ली मेट्रो में फिर हुआ कांड- वीडियो हुआ वॉयरल: लड़की ने जड़े लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़, यात्रियों ने देख कर किया अनदेखा

अभी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर इन दिनों मेट्रो ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में हाल ही में एक युवती को बिकिनी पहने हुए देखा गया था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें कपल मेट्रो ट्रेन में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। 

इसी कड़ी में मेट्रो ट्रेन के वायरल वीडियो के एपिडसोड का एक और सीरीज आ चुका है। इस वीडियो में फिर युवक-युवती का कारनामा देखने को मिला है।

सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'दिल्ली मेट्रो' का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस क्लिप में लड़का-लड़की बीच कोच में झगड़ते नजर आ रहे हैं। मामला इतना बढ़ जाता है कि लड़की बंदे को थप्पड़ भी मार देती है। हालांकि, इस दौरान बाकी पब्लिक मस्त अपने फोन में व्यस्त नजर आती है। 

कुछ लोग युवक-युवती को देखने लगते हैं, जिनमें से एक ने इस घटना को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कौन से मेट्रो स्टेशन का है।

इस वायरल क्लिप में एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा होते हुए देखा जा सकता है। लड़की अचनाक से लड़के को जोर से थप्पड़ जड़ देती है। साथ ही, वह लड़के को काफी डांट भी लगाती है। जबकि युवक चुपचाप खड़ा नजर आता है। इस वीडियो को ट्विटर हैंडल @gharkekalesh से 3 जुलाई को पोस्ट किया गया। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेट्रो में लड़का-लड़की के बीच कलेश। लड़की ने बहुत जोर से युवक को थप्पड़ मारा, जरा सोचिए कि अगर ठीक इसके उलट होता तो। बता दें, इस क्लिप को अब तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज और लगभग पांच सौ लाइक्स मिल चुके हैं। 

अब इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। साथ ही तमाम यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर ने लिखा कि अगर लड़के ने थप्पड़ मारा होता तो अभी पूरी पब्लिक उठ जाती। एक शख्स ने लिखा - लगता है उनका निजी मामला है। 

दूसरे ने टिप्पणी की कि मुझे तो यह देखकर अच्छा लगा कि सब ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। तो एक बंदे ने लिखा कि हम लड़के हैं न भाई, हमारे साथ ऐसा ही होता है। 

यहां देखें मेट्रो का वायरल वीडियो-

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 12
Wow Wow 8
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User