CM योगी का अनोखा रिकॉर्ड - यूपी में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड

सीएम योगी आदित्‍यनाथ से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. वहीं, क्षेत्रीय पार्टियों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते.

Mar 01, 2023 - 16:11
0 42
CM योगी का अनोखा रिकॉर्ड - यूपी में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड

बीते 8 सालों में कई रिकॉर्ड बनाने वाले CM योगी आदित्यनाथ ने अब एक और बड़ा इतिहास रच दिया है. CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश (UP) में सबसे लंबे समय तक लगातर मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है. CM योगी ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब से वे लगातार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं. 80 लोकसभा सीट और 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हैसियत पूरे देश में किसी अन्य प्रदेश की तुलना में कहीं ज्यादा है.
बता दें कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. वहीं, क्षेत्रीय पार्टियों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते.
सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है. उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी. 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं, उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं.
3 साल से ज्यादा समय तक रहने वाले सीएम
नाम                           दिन                                 पार्टी
योगी आदित्यनाथ      5 वर्ष 347 (पदस्थ)              भाजपा
डॉ. संपूर्णानन्द          5 वर्ष 345 दिन                   कांग्रेस
अखिलेश यादव        5 वर्ष 4 दिन                       सपा 
मायावती                  4 वर्ष 307 दिन                  बसपा 
मुलायम सिंह यादव   3 वर्ष 257 दिन                   सपा 
योगी के चेहरे पर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 255 सीटें जीतने में सफल रही थी. वहीं, इससे पहले 2017 में बीजेपी को 312 सीटें प्राप्त हुई थीं. इस तरह बीजेपी यूपी में पहली पार्टी बन गई जिसे दो बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला.
प्रदेश में अभी तक बीजेपी के पांच मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ पहले सीएम हैं जिन्होंने 5 साल का सफर पूरा किया और लगातर दूसरा चुनाव जीते है. इससे पहले BJP के ही कल्याण सिंह से लेकर राजनाथ सिंह और राम प्रकाश गुप्ता सीएम बने, लेकिन किसी ने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया.

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User