राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को घर में घुसकर मारी गोली, प्रयागराज में बड़ी वारदात

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को गोली मार दी गई है. घायलवस्था में उमेश पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, उमेश पर सुलेम सराय स्थित उसके घर में घुसकर हमला किया गया है. वह साल 2005 में हुए बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड का गवाह है.

Feb 24, 2023 - 20:02
0 67
राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को घर में घुसकर मारी गोली, प्रयागराज में बड़ी वारदात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को गोली मार दी गई है. घायलवस्था में उमेश पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, उमेश पर सुलेम सराय स्थित उसके घर में घुसकर हमला किया गया है. वह साल 2005 में हुए बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड का गवाह है. राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ है.  
इसके साथ ही उन पर बम से भी हमला किया गया.   हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  इस हमले में उनके अलावा दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं.  अस्पताल में उमेश पाल की मौत हो गई। कमिश्नर ने मौत की पुष्टि की है.  
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने राजू पाल और एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई है.  पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है.  फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.  माना जा रहा है कि उमेश पाल पर गोली अज्ञात बदमाशों के द्वारा चलाई गई.  
जिस दुस्साहस के साथ  घर के अंदर घुसकर गोली मारी गई, उससे इलाके में दहशत है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुल 16 राउंड गोलियां चलाई थीं. 4 बजे तक उमेश पाल कचहरी परिसर में मौजूद थे, राजू पाल हत्याकांड मामले में शुक्रवार को ही उसकी गवाही थी.
बता दे 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल पर गोलियों की बौछार कर दी गई थी, जब वे गाड़ी चला रहे थे. जीटी रोड पर अमितदीप मोटर्स के पास घटनास्थल पर गोलियों से छलनी Qualis और Scorpio गाड़ियों से घायलों को बाहर निकाला गया. राजू पाल को ऑटो के जरिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शूटआउट में संदीप यादव और देवीलाल भी मारे गए थे. बता दें कि शादी के नौ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी. 
घटना के बाद विधायक राजू पाल की नवविवाहिता पत्नी पूजा पाल ने धूमनगंज थाने में तत्कालीन सपा सांसद अतीक अहमद, उनके छोटे भाई अशरफ, करीबियों फरहान, आबिद, रंजीत पाल, गुफरान, समेत नौ लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 302. 120 बीस 506 आईपीसी और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. अतीक अहमद तब फूलपुर से सपा सांसद था. उसके भाई अशरफ को अक्टूबर 2004 में हुए शहर पश्चिमी विधानसभा के उपचुनाव में राजू पाल के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User