पति को बर्बाद करने के लिए पत्नी ने अपने दोस्तों संग मिलकर रची हैरतअंगेज साजिश- सुनकर सब हुए हैरान

जनता कॉलोनी में एक महिला संगीता ने अपनी दो सहेलियों संगीता और माया व दोस्त विशाल के साथ मिलकर अपने ही बच्चे के अपहरण की साजिश रची. इसकी वजह ये थी कि संगीता का उसके पति विजय से लंबे से विवाद चल रहा था. उधर, बच्चे भी विजय के पास रहते थे।

Jan 15, 2023 - 21:55
0 88
पति को बर्बाद करने के लिए पत्नी ने अपने दोस्तों संग मिलकर रची हैरतअंगेज साजिश- सुनकर सब हुए हैरान

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में बीते दिनों अपहरण का एक मामला सामने आया था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच  शुरू की. इसमें अब सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इस वारदात को अंजाम देने वाली महिला, उसकी दो सहेलियां और एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि जनता कॉलोनी में एक महिला संगीता ने अपनी दो सहेलियों संगीता और माया व दोस्त विशाल के साथ मिलकर  अपने ही बच्चे के अपहरण की साजिश रची. इसकी वजह ये थी कि संगीता का उसके पति विजय से लंबे से विवाद चल रहा था. उधर, बच्चे भी विजय के पास रहते थे। 

पति पर आगबबूला संगीता विजय को बर्बाद करने की फिराक में थी. इसलिए उसने साजिश रचकर अपने ही बच्चे का अपहरण कर लिया. इसकी शिकायत मिलने पर सोनीपत पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस ने इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों को धर दबोचा और बच्चे को बरामद कर लिया।

जानकारी देते हुए एसीपी रमेश कुमार ने बताया कि जनता कॉलोनी से बच्चे के अपहरण की शिकायत मिली थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में ये बात सामने आई है कि बच्चे की मां ने ही ये साजिश रची थी।  उसका पति से विवाद चल रहा था। वो अपने पति को बर्बाद करने की फिराक में थी। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 4
Wow Wow 4
Sad Sad 3
Angry Angry 7
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User