होने वाली दुल्हन की फरमाइश पूरे करने के लिए दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, बारात निकलने से पहले पहुंचा जेल

शादी के लिए एक युवक की बारात निकलने वाली थी और इसी दौरान पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश गुप्ता है, जो विभव नगर थाना उत्तर का निवासी है. पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आकाश को एक एटीएम के पास संदिग्ध हालत में देखा था. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया. आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. थाना उत्तर क्षेत्र में फरवरी में एटीएम से चोरी का प्रयास किया गया था.

Feb 08, 2023 - 16:12
0 130
होने वाली दुल्हन की फरमाइश पूरे करने के लिए दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, बारात निकलने से पहले पहुंचा जेल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अजब मामला सामने आया है. जहां फिरोजाबाद पुलिस  ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसकी कल 7 फ़रवरी को शादी होने वाली थी. सामने आयी जानकारी के अनुसार शादी के लिए एक युवक की बारात निकलने वाली थी और इसी दौरान पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.
खास बात ये है कि पकड़ा गया व्यक्ति शातिर किस्म का चोर है, जो बैंक के एटीएम को काटकर पैसे उड़ाने में एक्सपर्ट है. दरअसल, एटीएम काटकर वह शादी के लिए पैसे इकट्ठे कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा है. आइए बताते हैं पूरा मामला. 
आपको बता दें कि पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है. मामले का खुलासा करते हुए एसपीसिटी फिरोजाबाद सर्वेश मिश्रा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश गुप्ता है, जो विभव नगर थाना उत्तर का निवासी है. फिलहाल, अभी वह टूंडला थाना क्षेत्र के ऑर्चिड ग्रीन सोसाइटी में 18 हजार रुपये प्रति माह का किराए पर मकान लेकर रह रहा था. विभव नगर निवासी आकाश के माता-पिता का देहांत हो चुका है. कोरोना के बाद से उसका काम हल्का हो गया था. उस पर कर्ज भी था. इसी दौरान आकाश अपने पैतृक घर को छोड़कर ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी में रहने लगा. 


उन्होंने बताया कि अभियुक्त आकाश गुप्ता ने 2 फरवरी की रात में जलेश्वर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम गैस कटर से काटने का प्रयास किया था. बताया जा रहा है कि 7 फरवरी 2023 को आकाश की शादी होनी थी. मंगलवार की शाम 4 बजे उसे बारात लेकर जाना था. आकाश के पास शादी में खर्चे के लिए पैसे नहीं थे, इसको लेकर उसने जलेसर रोड स्थित एटीएम को काटने का प्लान बनाया. इसके बाद आकाश 2 फरवरी को गैस कटर लेकर एटीएम में गया. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया तो आकाश भाग गया. 


4 फरवरी को दोबारा आकाश ने उसी एटीएम को काटने की कोशिश की तो बिजली के शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली. इसके बाद आकाश वापस चला गया. इसके बाद उसने 6 फरवरी यानी शादी से पहले की बीती रात विभव नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया.
दरअसल, इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन दोबारा आकाश गुप्ता ने विभव नगर स्थित हिताची एटीएम काटने का प्रयास किया. घटना को अंजाम देते समय मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली. सूचना मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पकड़े गए आरोपी के कब्जे से गैस कटर मशीन, एलपीजी सिलेंडर के अलावा एक काले रंग की स्प्रे भी बरामद हुआ है. 


जानकारी के मुताबिक वो इस काले रंग की स्प्रे एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर छिड़कता था. आकाश गुप्ता की 27 साल उम्र है. जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया उस समय उसके हाथ में कंगन भी बंधा था. एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त आकाश गुप्ता की गिरफ़्तारी के दिन शादी होने वाली थी. 
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आकाश को एक एटीएम के पास संदिग्ध हालत में देखा था. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया. आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. थाना उत्तर क्षेत्र में फरवरी में एटीएम से चोरी का प्रयास किया गया था. इसके हमें कुछ फुटेज मिले थे. इसको लेकर टीम गठित की गई थी.

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 6
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User