श्री राम मंदिर चंदा चोरी: टिन्नू यादव का मंदिर में था दबदबा, केवल नाम का ड्राइवर- जलवा किसी अधिकारी से कम नहीं

राम जन्मभूमि मंदिर मे चोरी करने के 8 आरोपियों में से एक आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की ये तस्वीरे और वीडियो साफ गवाही दे रहे है कि टिन्नू यादव महज चंपत राय का ड्राइवर ही नहीं था. बल्कि उसका रसूख, कद और जलवा मंदिर में किसी बड़े ओहदे के अधिकारी या ट्रस्ट में महत्वपूर्ण शख्स से कम नही लग रहा है.

Jul 08, 2026 - 18:12
0 22
श्री राम मंदिर चंदा चोरी: टिन्नू यादव का मंदिर में था दबदबा, केवल नाम का ड्राइवर- जलवा किसी अधिकारी से कम नहीं

राम मंदिर दान चोरी के आरोपी टिन्नू यादव का रसूख किसी से छिपा नहीं है. अयोध्या में हर कोई जानता है कि टिन्नू यादव का राम मंदिर के भीतर कितना दबदबा है. हालांकि तब लोगों की मुंहजुबानी बातें थीं. लेकिन अब उसके वीडियो और फोटो भी सामने आने लगे हैं. आरोपी टिन्नू यादव की तस्वीरों और वीडियो ने कई राज खोले हैं. अब सवाल यह है कि टिन्नू महज एक ड्राइवर था या फिर दबदबे वाला व्यक्ति था. टिन्नू की मौजूदगी राम मंदिर के हर कार्यक्रम में दिखती थी.

निर्माण कार्य से लेकर वीआईपी आयोजनों तक में उसकी सक्रिय भूमिका रहती थी. ऐसा केवल दावा नहीं है. बल्कि इसके फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि टिन्नू का मंदिर परिसर में बिना किसी रोक-टोक के आना-जाना था. तो ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि चंपर राय का केवल ड्राइवर ही था टिन्नू या ट्रस्ट के भीतर था उसका खास रसूख? अब तस्वीरें और वीडियो इस अहम सवालों की गवाही बन रहे हैं.

राम जन्मभूमि मंदिर मे चोरी करने के 8 आरोपियों में से एक आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की ये तस्वीरे और वीडियो साफ गवाही दे रहे है कि टिन्नू यादव महज चंपत राय का ड्राइवर ही नहीं था. बल्कि उसका रसूख, कद और जलवा मंदिर में किसी बड़े ओहदे के अधिकारी या ट्रस्ट में महत्वपूर्ण शख्स से कम नही लग रहा है.

ये तस्वीरें और वीडियो साफ बता रहे हैं कि एक मामूली ड्राइवर मंदिर निर्माण से लेकर मंदिर के बड़े कार्यक्रम में भी महत्वपूर्ण भूमिका में होता था. मंदिर में बिना किसी रोक-टोक कहीं भी आ जा सकता था. टिन्नू यादव की अब तस्वीरें दे रही हैं खुद गवाही.

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User