ये है धांसू स्कीम: ₹6000 की SIP से बनाएं ₹9 करोड़ का फंड, हर महीने पाएं ₹6 लाख की पेंशन

अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से हर महीने सिर्फ ₹6000 की SIP शुरू करता है और उसे लगातार बढ़ाता है, तो रिटायरमेंट तक करीब ₹9 करोड़ का बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। इस फंड के जरिए बाद में हर महीने करीब ₹6 लाख तक की नियमित पेंशन भी ली जा सकती है। यह पूरा गणित SIP और SWP  के कॉम्बिनेशन पर आधारित है।

Jul 08, 2026 - 15:32
0 15
ये है धांसू स्कीम: ₹6000 की SIP से बनाएं ₹9 करोड़ का फंड, हर महीने पाएं ₹6 लाख की पेंशन


रिटायरमेंट के बाद हर महीने लाखों की पेंशन पाना सुनने में भले ही मुश्किल लगे, लेकिन सहीं निवेश रणनीति अपनाई जाए तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से हर महीने सिर्फ ₹6000 की SIP शुरू करता है और उसे लगातार बढ़ाता है, तो रिटायरमेंट तक करीब ₹9 करोड़ का बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।


इस फंड के जरिए बाद में हर महीने करीब ₹6 लाख तक की नियमित पेंशन भी ली जा सकती है। यह पूरा गणित SIP और SWP  के कॉम्बिनेशन पर आधारित है।


कैसे बनेगा ₹9 करोड़ का फंड? 
SIP कैलकुलेशन समझें

इस प्लान में “स्टेप-अप SIP” का इस्तेमाल किया गया है, यानी हर साल निवेश राशि बढ़ाई जाती है।

मान लीजिए आपकी

* शुरुआती SIP: ₹6000 प्रति माह
* सालाना बढ़ोतरी: 10%
* निवेश अवधि: 30 साल (उम्र 30 से 60 साल)
* अनुमानित रिटर्न: 15% सालाना

SWP कैलकुलेशन - मान लीजिए

* कुल फंड: ₹9 करोड़
* अवधि: 25 साल (60 से 85 साल)
* अनुमानित रिटर्न: 7%
* मंथली पेंशन: ₹6 लाख

इसमें खात बात यह है कि
* 25 साल तक ₹6 लाख महीना निकालने के बाद भी करीब ₹2.64 करोड़ बच सकते हैं।

इतनी बड़ी पेंशन की जरूरत क्यों पड़ेगी?

* महंगाई (Inflation) बड़ा फैक्टर है।
* आज का ₹50,000 खर्च 30 साल बाद बढ़कर लगभग ₹5 लाख हो सकता है।
* मेडिकल और अन्य खर्च जोड़ें तो ₹6 लाख महीना उचित माना गया है।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। न्यूज़ असर किसी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं देता। निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User