कभी Kiara Advani की मौसी से 19 साल की उम्र में इश्क कर बैठे थे सलमान खान, जानिए क्यों टूटा था रिश्ता?

सलमान शाहीन के कॉलेज के बाहर घंटों खड़े होकर उनका इंतजार करते थे. शाहीन जाफरी और सलमान खान का रिश्ता इतना आगे बढ़ गया था कि एक्टर ने शाहीन को अपने परिवार से भी मिलवा दिया था. कहा जाता है कि सलमान का परिवार भी शाहीन जाफरी को खूब पसंद करता था. 

May 06, 2023 - 15:57
0 132
कभी Kiara Advani की मौसी से 19 साल की उम्र में इश्क कर बैठे थे सलमान खान, जानिए क्यों टूटा था रिश्ता?

सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे. सोमी अली, संगीता बिजलानी सहित एक्टर की लाइफ में कई लड़कियां आईं, लेकिन अभिनेता आज तक शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कौन थीं...फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सलमान खान आखिर किसके प्यार में लट्टू थे. आइए, यहां जानते हैं सलमान खान के पहले चर्चित लव अफेयर के बारे में. 

एंटरटेनमेंट खबरों की मानें तो सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड लीजेंड एक्टर अशोक कुमार की नातिन कियारा आडवाणी की मौसी शाहीन जाफरी रही हैं. एक जमाना था जब सलमान खान शाहीन जाफरी पर फिदा थे. कहा जाता है कि सलमान खान जब महज 19 साल के थे तब वह शाहीन जाफरी के प्यार में पड़ गए थे. 

सलमान शाहीन के कॉलेज के बाहर घंटों खड़े होकर उनका इंतजार करते थे. शाहीन जाफरी और सलमान खान का रिश्ता इतना आगे बढ़ गया था कि एक्टर ने शाहीन को अपने परिवार से भी मिलवा दिया था. कहा जाता है कि सलमान का परिवार भी शाहीन जाफरी को खूब पसंद करता था. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड के सुपरस्टार की पहली गर्लफ्रेंड थीं लीजेंड्री एक्टर अशोक कुमार की नातिन और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की मौसी शाहीन जाफरी. बताया जाता है कि सलमान, शाहीन जाफरी पर कदर लट्टू थे कि उन्होंने अपने घरवालों तक को शाहीन से मिलवा दिया था.

कहा जाता है कि सलमान शाहीन के इंतजार में घंटों उनके कॉलेज के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करते थे. बात तब की है, जब सलमान ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की थी और उन दिनों उनकी उम्र महज 19 साल थी. 

तब सलमान मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ाई करते थे और सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे, तभी उन्हें शाहीन से प्यार हो गया था. रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जाता है कि सलमान के घरवाले भी शाहीन को खूब पसंद करने लगे थे, वह उन्हें अपने घर की बहू बनाना चाहते थे, लेकिन अचानक वो हो गया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यही वो समय था जब सलमान खान और शाहीन की जिंदगी में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई. संगीता के आने से सलमान का शाहीन से लगाव खत्म होने लगा और आगे चलकर दोनों का ब्रेकअप हो गया. जब संगीता, सलमान से मिलीं वह ब्रेकअप के दर्द से गुजर रही थीं. 1980 में मिस इंडिया रह चुकीं संगीता बिजलानी का तब बॉयफ्रेंड बिंजू अली से ब्रेकअप हुआ था.

कहा जाता है, कुछ समय तक सलमान खान और शाहीन जाफरी रिश्ते में भी रहे. फिर सलमान खान की लाइफ में 1980 में मिस इंडिया रह चुकीं एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की एंट्री हुई. संगीता बिजलानी जब सलमान खान से मिलीं तब उनका ब्रेकअप हुआ था. 

जब संगीता अपना टूटा दिल संभाल रही थीं तब सलमान और उनकी दोस्ती हुई. यही दोस्ती सलमान और शाहीन जाफरी का रिश्ता टूटने का कारण बनी. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहीन जाफरी से अलग होने के बाद सलमान और संगीता बिजलानी रिश्ते में आ गए. फिर सलमान और संगीता ने करीब 10 साल तक डेट किया...! 

कहा जाता है कि जब संगीता सलमान से मिलीं उनका ब्रेकअप हो चुका था. वह उसी हेल्थ क्लब में जाती थीं, जहां सलमान जाया करते थे. यहीं से दोनों की मुलाकात हुई. फिर दोनों में पहचान हुई, दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार तक जा पहुंची. दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल डेट किया. 

बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन फिर सलमान की जिंदगी में सोमी अली की एंट्री हुई और संगीता से उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली. लेकिन, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और फिर दोनों अलग हो गए.

What's Your Reaction?

Like Like 34
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 10
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User