महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बनाए गए नए राज्यपाल

ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है. साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है. इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है.

Feb 12, 2023 - 10:32
0 50
महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बनाए गए नए राज्यपाल

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है. 

साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है. इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है.

बता दे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 

वहीं, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के नए गवर्नर पद की जिम्मेदारी दी जाएगी. कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं. इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे. वहीं बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User