प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में करेंगे भव्य शादी, कौन हैं होने वाली दुल्हनियां?

इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की शिप्रा का विवाह 5 दिसंबर को होटल ताज आमेर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ होगा। फेरे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लिए जाएंगे। इस शाही आयोजन में देश-विदेश से संत, महंत और प्रमुख मेहमान जयपुर पहुंचेंगे।

Dec 04, 2025 - 09:49
0 7
प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में करेंगे भव्य शादी, कौन हैं होने वाली दुल्हनियां?

दावन के लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह जयपुर में शिप्रा संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी कथाओं और भजनों से फेमस होने वाले इंद्रेश की शादी बेहद खास होने वाली है, जिसमें देशभर के संत-महंतों, प्रमुख हस्तियों और जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की तैयारी है। शादी के सभी कार्यक्रम होटल ताज आमेर में आयोजित किए जा रहे हैं।

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली दुल्हनियां का नाम शिप्रा है। ये हरियाणा के यमुना नगर की मूल निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में शिप्रा अमृतसर पंजाब में रहती हैं।  इंद्रेश उपाध्याय संग शिप्रा 5 दिसंबर को सात फेरे लेकर उनकी जीवनसाथी बन जाएंगी। 

इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की शिप्रा का विवाह 5 दिसंबर को होटल ताज आमेर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ होगा। फेरे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लिए जाएंगे। इस शाही आयोजन में देश-विदेश से संत, महंत और प्रमुख मेहमान जयपुर पहुंचेंगे।

इस भव्य विवाह में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रण भेजा गया है। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी और श्री सरस निकुंज के बड़े भैया जी जैसे प्रमुख संत भी शामिल होने वाले हैं।

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा की शादी के लिए एक खास आमंत्रण पत्र तैयार किया गया है, जिसके साथ वृंदावनधाम के कई प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी, और बाकी के मंदिरों से लड्डू और प्रसाद शामिल हैं। इस अनोखे आमंत्रण ने शादी को और भी खास बना दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User