पेशी पर आए सिसोदिया को पुलिस ने गिरेबान पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल, केजरीवाल बोले- क्या ऐसा ऊपर से कहा गया

सिसोदिया के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा है कि क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले में अपना पक्ष रखा है।

May 23, 2023 - 16:22
0 130
पेशी पर आए सिसोदिया को पुलिस ने गिरेबान पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल, केजरीवाल बोले- क्या ऐसा ऊपर से कहा गया

दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को आज पेशी के लिए पुलिस राउज एवेन्यू कोर्ट ले गई थी। इस दौरान पुलिस मनीष सिसोदिया को सुरक्षा घेरे में ले जाते दिखी। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुलिस द्वारा सिसोदिया को ले जाने की एक वीडियो क्लिप शेयर की जिसमें उन्होंने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। 

बता दे कि सिसोदिया के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा है कि क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले में अपना पक्ष रखा है।

दरअसल, मामले से जुड़ा एक वीडियो पहले दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ' राउज एवेन्यू कोर्ट में एक पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए'। 

इसके कुछ ही देर बाद इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है'? साथ ही अन्य आप नेताओं ने भी पुलिस के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई है। 

मामले को तूल पकड़ता देख हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा। जिसमें दिल्ली पुलिस ने कहा, 'राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है। वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी। न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा मीडिया को वक्तव्य जारी करना विधि विरुद्ध है'।

बता दें, इस मामले में घिरे मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है। 

जानकारी के लिए बता दें कि मनीष सिसोदिया के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद आम आदमी पार्टी ने वीडियो कैप्शन के बाद ट्वीट किया। पार्टी ने लिखा कि पीएम मोदी और दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए। दिल्ली पुलिस की इतनी हिम्मत कैसे हुई मनीष सिसोदिया जी के साथ ऐसा बर्ताव करने की। ये देश आपकी तानाशाही को देख रहा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन कुछ देर के बाद ही पार्टी का अकाउंट बहाल हो गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 48
Dislike Dislike 0
Love Love 18
Funny Funny 15
Wow Wow 23
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User