सबसे सटीक दीपावली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त और सभी शुभ लग्न मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी

Lakshmi Pujan Ka Shubh Muhurt Kab Hai, दिवाली पूजन विधि 2021, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त कब है, लक्ष्मी पूजन, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त, Deepawali2021, Diwali2021, Diwali pooja, Deepawali pooja, Diwali puja, Deepawali puja, Diwali puja muhurat, Deepawali puja muhurat, Diwali rahukaal, Deepawali rahukaal,

Aug 20, 2025 - 16:26
Updated: 11 months ago
0 121

दीपावली व लक्ष्मी पूजन का शुभ योग


पांच दिवसीय दीपोत्सव का मुख्य पर्व दीपावली चार नवंबर गुरुवार को मनाई जाएगी।

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार दीपावली पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस संयोग में ही दिवाली मनाई जाएगी. बताया जा रहा है कि इस साल चार ग्रह एक ही राशि में विराजमान होने के कारण ये दुर्लभ संयोग बन रहा है.

सनातन वैदिक पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाएगी. इस साल दीपावली पर सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा एक ही राशि पर विराजमान होंगे. माना जा रहा है कि तुला राशि में इन चारों ग्रहों के रहने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। वहीं मकर राशि में दो बड़े ग्रह गुरु और शनि की युति बन रही है.  इसके साथ ही धनु राशि में शुक्र, वृषभ राशि में राहु और वृश्चिक राशि में केतु विराजमान रहेंगे. तुला राशि में चार ग्रहों की युति मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है.

 

दिवाली 2021- शुभ मुहूर्त
दिवाली: 4 नवंबर, 2021, गुरुवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ: नवंबर 04, 2021 को प्रात: 06:03 बजे से.
अमावस्या तिथि समाप्त: नवंबर 05, 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक.

राहुकाल: 13:26:56 से 14:49:20 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:42:32 से 12:26:30 तक

 

दिवाली 2021 लग्न मुहूर्त 

वृश्चिक लग्न मुहूर्त (प्रातः) - 07:18 ए एम से 09:36 ए एम

अवधि - 02 घण्टे 18 मिनट्स

कुम्भ लग्न मुहूर्त (अपराह्न) - 01:24 पी एम से 02:53 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 29 मिनट्स

वृषभ लग्न मुहूर्त (सन्ध्या) - 05:57 पी एम से 07:53 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 56 मिनट्स

सिंह लग्न मुहूर्त (मध्यरात्रि) - 12:27 ए एम से 02:42 ए एमनवम्बर 05

अवधि - 02 घण्टे 15 मिनट्स

 

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 

शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट
अवधि: 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल: 17:34:09 से 20:10:27 तक
वृषभ काल: 18:10:29 से 20:06:20 तक

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User