मौसम विभाग ने 10 जून तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, उसके बाद राहत की बारिश

पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिन इलाकों में लू नहीं भी चलेगी, वहां तपिश बेहाल कर सकती है। हालांकि, 11 से फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आसार हैं, तो मौसम राहत देगा।

Jun 08, 2023 - 03:56
0 67
मौसम विभाग ने 10 जून तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, उसके बाद राहत की बारिश

भले ही नौतपा ठंडा बीता हो, पर बृहस्पतिवार से तीन दिन गर्मी खूब तपाएगी। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, रविवार से बादल और बारिश से राहत के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय हो जाने से मौसम शुष्क हो गया है और तापमान चढ़ने लगा है। 

पारा चढ़ने के संकेत बुधवार को मिलने लगे। दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में लू की चेतावनी जारी है। 

पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिन इलाकों में लू नहीं भी चलेगी, वहां तपिश बेहाल कर सकती है। हालांकि, 11 से फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आसार हैं, तो मौसम राहत देगा।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि अरब सागर में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा तो ठंडी हवा चलेगी। हालांकि, इसका लाभ लखनऊ को नहीं मिलेगा। फिर भी 11 को लखनऊ में बादल डेरा डालेंगे, अगले दिन से बरसात शुरू होगी।

बता दे ऐसा अनुमान जताया गया है कि 7 से 9 जून तक प्रदेश में लू का प्रचंड कहर देखने को म‍िल सकता है. वहीं, इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी के साथ धूप और च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी इजाफा होगा. वहीं, अचानक मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 31
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 1
Wow Wow 9
Sad Sad 3
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User