'बजरंग बली भगवान नहीं है...' बोल कर फंसे मनोज मुंतशिर, मचा हाहाकार, भड़के लोग

मनोज मुंतशिर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुद का बचाव करते हुए भगवान हनुमान को लेकर कहा- "हनुमान ने श्री राम की तरह संवाद नहीं किए हैं, क्योंकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर था।”

Jun 21, 2023 - 05:06
0 81
'बजरंग बली भगवान नहीं है...'  बोल कर फंसे मनोज मुंतशिर, मचा हाहाकार, भड़के लोग

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष विवादों में फंसती चली जा रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जब से इसका टीजर जारी किया गया है तब से कभी वीएफएक्स कभी स्टारकास्ट के ड्रेसिंग सेंस पर जमकर सवाल उठाए गए हैं। 

रिलीज के बाद से तो फिल्म बुरी तरह से विवादों में फंस चुकी है, अब तो इसकी पूरी टीम को लोग कोस कर रहे हैं और एक बार फिर बॉलीवुड को बायकॉट करने की मांग तेजी से हो रही है, साथ ही आदिपुरुष को बैन करने की मांग भी जारी है। जिसमें न तो श्रीराम के रूप में प्रभास पसंद आ रहे हैं और न ही देवदत्त नागे को हनुमान जी के किरदार में पसंद किया गया। 

इस फिल्म के किसी भी एक रोल को दर्शकों ने नहीं सराहा और इसके डायलॉग्स भी बहुत विवादित हैं। अब हाल ही में एकबार फिर से मनोज मुंतशिर ने एक बयान दिया है जिसपर बवाल मचा हुआ है।

मनोज मुंतशिर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुद का बचाव करते हुए भगवान हनुमान को लेकर कहा- "हनुमान ने श्री राम की तरह संवाद नहीं किए हैं, क्योंकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर था।”

सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर की इस बयानबाजी का वीडियो जैसे ही सामने आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था लोगों ने उन्हें फटकार लगानी शुरू कर दी और मनोज बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें इंटरव्यू ना देने की भी सलाह दे डाली।

मनोज मुंतशिर के बयान पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "दिमाग खराब गो गया है इसका...शिव का रूप हैं हनुमान भगवान।" एक अन्य यूजर ने कहा, "सबसे पहले मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।" एक और यूजर ने कहा, "कृपया कोई इसे चुप कराओ।"

मनोज मुंतशिर की धज्जियां उड़ाते हुए एक यूजर ने कहा, "हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और यह रामायण के डायलॉग लिख रहा है।" वहीं, एक ने मनोज का सलाह देते हुए कहा, "अपनी जांच करवाओ।" 

जानकारी के लिए बता दे कि प्रभास और कृति की फिल्म आदिपुरुष को लेकर भले ही कितना भी विवाद हुआ हो, लेकिन इसका पूरा फायदा मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर मिला है। रिलीज के चार दिन में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 241.10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, वर्किंग डे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 340 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User