नए 12 रूट्स पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो: अमीनाबाद, चारबाग, राजाजीपुरम, अमौसी तक सुफरफास्ट सफर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने खुद इस मेट्रो प्रोजेक्ट की जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लखनऊ मेट्रो के फेज-2 विस्तार को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.  प्रस्तावित योजना के तहत लगभग 170.59 किलोमीटर लंबाई में 12 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे शहर के अधिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा सकेगा.

Jun 19, 2026 - 21:18
0 15
नए 12 रूट्स पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो: अमीनाबाद, चारबाग, राजाजीपुरम, अमौसी तक सुफरफास्ट सफर

दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर अब यूपी की राजधानी लखनऊ को भी चमकाने की तैयारी हो रही है. यूपी सरकार लखनऊ शहर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मेट्रो के 12 नए कॉरिडोर बनाएगी. इन नए रूट्स पर मेट्रो रफ्तार भरेगी और शहर के कई बड़े इलाकों तक पहुंचेगी. है. 


नगर निगम की मदद से लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-2 का प्लान तैयार किया है. इसे सरकार की मंजूरी भी मिल गई है. अब LDA और संबंधित एजेंसियां अब इन रूट्स की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रही हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने खुद इस मेट्रो प्रोजेक्ट की जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लखनऊ मेट्रो के फेज-2 विस्तार को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. 

प्रस्तावित योजना के तहत लगभग 170.59 किलोमीटर लंबाई में 12 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे शहर के अधिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा सकेगा.

उन्होंने आगे बताया कि 149.87 किलोमीटर एलिवेटेड और 20.50 किलोमीटर भूमिगत नेटवर्क के साथ यह परियोजना न केवल यातायात का दबाव कम करेगी, बल्कि लखनऊ को एक अधिक स्मार्ट, कनेक्टेड और भविष्य के लिए तैयार महानगर के रूप में स्थापित करेगी.

लखनऊ में इन 12 मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव

1.राजाजीपुरम से IIM
इस 18 किमी. के मेट्रो कॉरिडोर में 5.65 किमी. का एलिवेटेड और 12.35 किमी. का अंडरग्राउंड सेक्शन बनाने की योजना है.

2. राजाजीपुरम से मुसाबाग 
इस 5.98 किमी. के कॉरिडोर में 4.83 किमी. का एलिवेटेड और 1.15 किमी. का अंडरग्राउंड सेक्शन होगा.

3. चारबाग से IIM
12 KM का यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड बनाया जाएगा.

4. अमौसी एयरपोर्ट से कल्ली पश्चिम 
इस 15.50 किलोमीटर के कॉरिडोर में 8.50 किमी. का एलिवेटेड और 7 किमी. का अंडरग्राउंड सेक्शन बनेगा.

5. इंदिरानगर से अनोरा कला
यह 9.66 KM लंबा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

6. इंदिरा नगर से सीजी सिटी
11.50 किलोमीटीर का यह कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

7. सीजी सिटी से एसजीपीजीआई
9.80 किमी. का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

8. अमीनाबाद/ अनोरा कला से बाराबंकी
14.43 किमी. का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

9. कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज
7.28 किमी. का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

10. अनोरा कला से कल्ली पश्चिम
25 किमी. का यह कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

11. वसंतकुंज से कल्लीपश्चिम
34.80 किमी. का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

12. मुंशीपुलिया से जानकीपुरम
6.5 किमी. का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

लखनऊ से कानपुर तक रैपिड रेल चलेगी
लखनऊ मेट्रो फेज-2 के साथ-साथ सरकार लखनऊ से कानपुर तक रैपिड रेल चलाने की तैयारी कर रही है. एक अन्य पोस्ट में अवस्थी ने बताया कि लखनऊ–कानपुर रैपिड रेल, आउटर रिंग रोड और बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. साथ ही लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली जैसे जिलों को भी इसका व्यापक लाभ मिलेगा.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User