Karnataka Chunav Result 2023 : रुझानों में कांग्रेस को मिल गया बहुमत

सुबह 10:20 तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस-110, भाजपा-71 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।  

May 13, 2023 - 05:09
0 44
Karnataka Chunav Result 2023 : रुझानों में कांग्रेस को मिल गया बहुमत

आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। 

बता दे कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. वहीं, बीजेपी 75 सीटों पर आगे है. जबकि जेडीएस 26 पर आगे है. 

10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था. सत्तारूढ़ बीजेपी ने जहां एक बार फिर सत्ता में वापस आने के लिए पुरजोर कोशिश की है, तो वहीं कांग्रेस की पूरी कोशिश बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की है. राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जद(एस) भी एक बार फिर किंग मेकर बनने की आस में है.

सुबह 10:20 तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस-110, भाजपा-71 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।  

What's Your Reaction?

Like Like 38
Dislike Dislike 0
Love Love 13
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User