कैंची धाम का स्थापना दिवस आज: बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. हर वर्ष 15 जून को नैनीताल के कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है. जिसमें देशभर के भक्त शामिल होते हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

Jun 15, 2026 - 09:56
0 16
कैंची धाम का स्थापना दिवस आज: बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सोमवार सुबह पांच बजे से बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग लगाने के साथ स्थापना दिवस की शुरुआत हो गई है।

रातभर कतार में लगे श्रद्धालुओं का मंदिर में बारी-बारी से प्रवेश शुरू हो गया है। बाबा के जयकारों और जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद लेते हुए वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति में लगे सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरित कर रहे हैं।

स्थापना दिवस पर सुबह छह बजे तक दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है।


बता दे कि उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. हर वर्ष 15 जून को नैनीताल के कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है. जिसमें देशभर के भक्त शामिल होते हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

स्थापना दिवस के मौके पर कैंची धाम में भक्तों की लंबी कतार लगी है. सुबह 4 बजे से भक्त लाइन लगाकर दर्शन कर रहे हैं. धीरे-धीरे बढ़ती भक्तों की भीड़ से अब भक्तों की लाइन मंदिर के बाहर सड़क पर कई किलोमीटर तक पहुंच चुकी है. भक्त बाबा नीब करौरी के जयकारे लगाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं.


वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. जिला प्रशासन की तरफ से हल्द्वानी समेत कई शहरों से टैक्सी और प्राइवेट वाहन पर कैंची धाम के लिए पाबंदी लगाई गई है. प्रशासन ने भक्तों के लिए हल्द्वानी, भीमताल, नैनीताल समेत कई जगहों से करीब 600 वाहनों को शटल सेवा के तहत संचालित किया है.

वहीं, पिछले साल तकरीबन 2 लाख 80 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे. लेकिन इस बार यह आंकड़ा 4 लाख से ज्यादा पहुंचने का अनुमान है. मान्यता है कि बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए जो भी आता है, वो यहां से खाली हाथ नहीं जाता है.

बाबा के चमत्कार के कारण ही दुनिया भर से लोग यहां पहुचते हैं. वहीं भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने पर पुलिस ने पुखता इंतजामात किए हैं. नीब करौरी बाबा की तपोस्थली पर हर साल 15 जून को मेले का आयोजन होता है. जिसमें भारी संख्या में देश और विदेश से भक्त पहुंचते हैं.

बाबा नीब करौरी महाराज पर लोगों की बड़ी आस्था है. यहां ना सिर्फ भरतीय बल्कि विदेशी भक्तों की भी आस्था इस मंदिर से जुड़ी है. फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के अलावा भी भारी संख्या में विदेशी साधक नीब करौरी महाराज से जुड़ रहे हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User