डेयरी फार्म खोलने का है प्लान, तो योगी सरकार करेगी आपकी मदद! जानिए पूरी स्कीम और सब्सिडी बेनिफिट्स
नंदिनी दुग्ध योजना में लगभग 62 लाख 50 हजार की लागत आएगी जिसमें 50% की सब्सिडी निर्धारित की गई है और मिनी नंदिनी दुग्ध योजना में 10 गायों के लिए 23.6 लागत निर्धारण की गई है, जिसमें 11 लाख 80 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा. यदि आप डेरी फार्म खोलना चाहते हैं, तो नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत नंदिनी व मिनी नंदिनी दुग्ध योजना शुरू होने वाली है. इस योजना के तहत 10 से 25 गायों आसानी से ले सकते हैं.
दि आप पशुपालक हैं और दुधारू पशु पालना चाहते हैं और आपके पास बजट नहीं है तो सरकार द्वारा एक विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके तहत आपको दो दुधारू पशु पालने के लिए बेहतर सब्सिडी मिल रही है. इसके माध्यम से आप दो दुधारू पशुओं को पाल सकते हैं. आईए जानते हैं कौन है वह योजना और कैसे इस योजना का लाभ ले सकते हैं .
लोकल 18 से बात करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीपी सिंह कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना शुरू किया है. इस योजना के तहत दो स्वदेशी गायों को पालना है. जिसको पशुपालक अपने स्रोतों से इस इकाई स्थापित करेगा और स्थापित करने के बाद इस योजना के तहत उन्हें ₹80000 का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा. जिससे वह दुधारू पशुओं को पाल सकते हैं लेकिन यह स्वदेशी नस्ल की दुधारू पशु होने चाहिए.
इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, पशुपालन का एक अनुभव प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद जिला की कमेटी चयन करेगी चयन होने के बाद सीधे उनके खाते में ₹80000 सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दे दिया जाएगा.
इस योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति आसानी से ले सकता है जो स्वदेशी नल का पशु पालेगा. तथा पूर्व में वह स्वदेशी नल का पशु पाल रहा हो. क्योंकि सरकार की मंशा है कि स्वदेशी नस्ल के पशु अपने प्रदेश में बढ़ाया जाए. हालांकि यह स्वदेशी नस्ल के गए पशुपालक को बाहर से ही क्रय करना है.
यदि आप डेरी फार्म खोलना चाहते हैं, तो नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत नंदिनी व मिनी नंदिनी दुग्ध योजना शुरू होने वाली है. इस योजना के तहत 10 से 25 गायों आसानी से ले सकते हैं.
नंदिनी दुग्ध योजना में लगभग 62 लाख 50 हजार की लागत आएगी जिसमें 50% की सब्सिडी निर्धारित की गई है और मिनी नंदिनी दुग्ध योजना में 10 गायों के लिए 23.6 लागत निर्धारण की गई है, जिसमें 11 लाख 80 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा.
यदि अपना डेरी फॉर्म लगाना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ लेने के लिए 15% अपने घर से अंशदान लगाना होगा तथा 35% बैंक से लेना होगा और 50% सरकार द्वारा आपके खाते में सब्सिडी के रूप में अनुदान दिया जाएगा.
What's Your Reaction?
Like
19
Dislike
0
Love
13
Funny
0
Wow
10
Sad
0
Angry
0
Comments (0)