मुस्लिम इलाकों में हमला हुआ तो छोड़ूंगी नहीं- ममता बनर्जी की रामनवमी पर धमकी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बड़ा बयान दिया, ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को अपना-अपना त्योहार मनाने का हक है लेकिन किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ तो उसे छोड़ूंगी नहीं.

Mar 30, 2023 - 04:08
0 96
मुस्लिम इलाकों में हमला हुआ तो छोड़ूंगी नहीं- ममता बनर्जी की रामनवमी पर धमकी

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर रामनवमी के जुलूस को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. 

बता दे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि रामनवमी के जुलूस को वो नहीं रोकेंगी लेकिन अगर किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ तो वह छोड़ेंगी नहीं.

ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को अपना-अपना त्योहार मनाने का हक है लेकिन किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ तो उसे छोड़ूंगी नहीं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बड़ा बयान दिया. ममता बनर्जी ने कहा है कि वे रामनवमी के जुलूस को रोकेंगी नहीं, लेकिन यदि किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ तो वे उसे छोड़ेंगी नहीं. जुलूस निकालना सबका अधिकार है लेकिन दंगा करने का अधिकार किसी को नहीं है.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे रामनवमी से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सभी के त्योहार चल रहे हैं, रमजान चल रहा है, रोजा चल रहा है, ऐसे में एक भी मुस्लिम इलाके में हमला हुआ तो उसे छोड़ूंगी नहीं. 

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि जो लोग महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते, वे अब भारत के संविधान के बारे में व्याख्यान दे रहे हैं? तथाकथित डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है! बीजेपी आज कुछ नहीं है बल्कि एक वॉशिंग मशीन है. 
 
ममता ने कहा कि सारे विपक्ष को कामयाबी के साथ लड़ना है और बीजेपी को कुर्सी से हटाना है. यह सबसे बड़ा अहंकारी, देश का दुशासन है, यह अच्छा शब्द है न, दुशासन को हटाएं, दुर्योधन को हटाएं और देश को बचाएं. बीजेपी को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी. कौन नेता बनेगा इसकी लड़ाई नहीं है, बीजेपी से देश की जनता की वन टू वन लड़ाई है.

इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है. दिलीप घोष ने कहा कि ममता राज्य में बीजेपी अध्यक्ष को गंगा आरती करने से रोकती हैं फिर खुद गंगा आरती करके हिंदुओं के लिए नकली प्रेम दिखाती हैं. इसके अलावा दिलीप घोष ने ममता पर ईद के लिए 2 दिन की छुट्टी देने और रामनवमी पर कोई छुट्टी नहीं देने पर भी ममता को हिंदू विरोधी बताया.

इसके अलावा ममता बनर्जी ने 'वॉशिंग मशीन' के साथ बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. ममता ने मशीन में काला कपड़ा डालकर, सफेद निकालकर बीजेपी को 'वॉशिंग मशीन' कह डाला. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. ममता ने वॉशिंग मशीन के साथ प्रदर्शन किया.

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए मंच पर वॉशिंग मशीन लगाई गई, जिसे बीजेपी की वॉशिंग मशीन बताया गया. ममता बनर्जी ने मशीन में काला कपड़ा डाला और सफेद निकाला. ममता की ओर से तंज कसा गया कि बीजेपी शासन में केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष को परेशान करती हैं. लेकिन जैसे ही कोई विपक्षी नेता बीजेपी में शामिल होता है तो वो बेदाग हो जाता है. 

What's Your Reaction?

Like Like 27
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 5
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User