INDvsSL T20- 7 चौके और 9 छक्के- सूर्यकुमार यादव ने खेली ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका को 229 का टारगेट

सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 112 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा. सूर्या भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं.

Jan 07, 2023 - 21:11
0 60
INDvsSL T20-  7 चौके और 9 छक्के- सूर्यकुमार यादव ने खेली ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका को 229 का टारगेट

भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारी खेल शतक जड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ा. टी20 इंटरनेशनल में यह सूर्यकुमार यादव का तीसरा शतक है. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया. 

सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 112 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा. सूर्या भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. अब तक सिर्फ रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में न सिर्फ भारत बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक 4 शतक जड़े हैं.  

सूर्यकुमार यादव इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. वह जब मैदान पर आए तो टीम इंडिया ने 52 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद मैदान पर सूर्यकुमार यादव के बल्ले फैंस को एक विस्फोटक पारी देखने को मिली. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रन बनाए. इस शतकीय पारी में सूर्यकुमार यादव ने 7 चौके और 9 छक्के जड़े.  

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने भारत के लिए कुल 4 शतक जड़े हैं. वहीं, सूर्यकुमार यादव का ये तीसरा टी20 शतक है. इसके साथ भी वह इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं. इसके अलावा केएल राहुल ने 2 टी20 शतक जड़े हैं. विराट कोहली और दीपक हुड्डा भी भारत के लिए 1-1 शतक जड़ चुके हैं. 

मैच की शुरुवात भारत के लिए अच्छी नहीं हुई, ईशान किशन के रूप में पहला विकेट बहुत जल्दी गिर गया था. इसके बाद बल्लेबाज़ी के आये राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ रन बनाये और इस विशाल स्कोर की आधारशिला रखी. राहुल त्रिपाठी 16 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.  

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 5
Wow Wow 8
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User