पत्नी को लेने ससुराल पंहुचा पति, नाराज़ सास ने बेटों से जमकर दामाद को पिटवाया

पीड़ित पति की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी और उसे अधमरा कर दिया. अब पीड़ित पति ने मामले को लेकर पुलिस में केस दर्ज करवाया है. ज्यादा पीटे जाने के कारण उसे गंभीर चोट भी आई. बाद में दूल्हे ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Jan 07, 2023 - 22:13
0 125
पत्नी को लेने ससुराल पंहुचा पति, नाराज़ सास ने बेटों से जमकर दामाद को पिटवाया

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की यहाँ एक पति को ससुराल से अपनी पत्नी को ले जाना इतना भारी पड़ गया कि वह सीधे अस्पताल पहुंच गया. दरअसल आरोप है कि पीड़ित पति की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी और उसे अधमरा कर दिया. अब पीड़ित पति ने मामले को लेकर पुलिस में केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है. पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

ज्यादा पीटे जाने के कारण उसे गंभीर चोट भी आई. बाद में दूल्हे ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल घायल व्यक्ति (दामाद) का मेडिकल कराया गया है. उसका इलाज भी कराया गया है.

दरअसल यह पूरा मामला कोतवाली के तिंदवारी रोड से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, चिल्ला थाना के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी शादी कुछ साल पहले शहर कोतवाली तिंदवारी रोड पर रहने वाले परिवार की युवती से हुई थी. कुछ समय से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी. शुक्रवार को युवक अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल आया हुआ था.

युवक के साथ उसकी मां और कुछ लोग भी साथ आए थे. ससुराल आकर युवक ने अपनी सास से कहा कि मैं अपनी पत्नी को लेने आया हूं. इस बात पर सास (दुल्हन की मां) ने युवक से कहा कि यहां पर मुंह दिखाने क्यों आए हो, मैं अपनी बेटी को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगी.

पीड़ित पति ने बताया कि, “मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था. उसके साथ उसकी मां और कुछ रिश्तेदार भी थे. उसी दौरान घरेलू बातों से नाराज सास ने कहा कि तुम यहां मुंह दिखाने क्यों आए हो? मैं अपनी लड़की को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगी. तो मैंने कहा कि मेरी शादी आपकी बेटी से हुई है. आप क्यों नहीं भेजोगी. सास के इशारे पर युवक के दोनों सालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. साथ ही ससुराल पक्ष के और लोगों ने भी युवक के साथ मारपीट की. इतना मारी की उसकी हालत गंभीर हो गई.

पीड़ित का आरोप है कि वाद-विवाद में पत्नी का भाई भी वहां आ गया. कहासुनी में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई. आरोप है कि तभी सास के कहने पर पत्नी के दोनों भाइयों ने गालियां देना शुरू कर दिया और लात घुसों से मार-मारकर उसे अधमरा कर दिया. इसमें युवक को गंभीर चोटें आई हैं.

इस पूरे मामले पर SHO थाना कोतवाली नगर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया, “युवक ससुराल में अपनी पत्नी को लेने आया था. उसी दौरान ससुरालियों ने मारपीट कर दी. केस दर्ज कर लिया गया है. विवेचना की जा रही है. आगे जो भी साक्ष्य आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.”

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 9
Wow Wow 4
Sad Sad 4
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User