IND vs NZ- टीम इंडिया की शानदार जीत, गेंदबाजो के शानदार प्रदर्शन के बाद, सधी बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत ने बड़ी आसानी से यह मुकाबला जीत कर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। 3 मैचों की इस शृंखला में भारत दो शून्य से आगे है। भारतीय पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 47 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए।

Jan 21, 2023 - 18:24
0 60
IND vs NZ- टीम इंडिया की शानदार जीत, गेंदबाजो के शानदार प्रदर्शन के बाद, सधी बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत ने बड़ी आसानी से यह मुकाबला जीत कर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। 3 मैचों की इस शृंखला में भारत दो शून्य से आगे है। भारतीय पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 47 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए।

शुभमन गिल ने 40 रन बनाये और उनका साथ देने आये पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर सेंटेनर की गेंद पर स्टंप आउट हुए।  टीम का स्कोर था 98 रन पर 2 विकेट। इसके बाद ईशान किशन ने 8 रन बनाकर अपना योगदान दिया और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की। 

आज यहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को  34.3 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट कर दिया। रोहित के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले ओवर में ही यह फैसला सही साबित हुआ। शमी ने अपने वनडे करियर में पहली बार पहले ओवर में विकेट चटकाई। शमी ने फिन एलेन को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। ऐलन अपना खाता भी नहीं खोल सके। 

फिलिप्स न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके बाद सैंटनर ने 27 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से शमी को 3 विकेट मिला। वहीं, हार्दिक और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। सिराज, कुलदीप और शार्दुल ठाकुर के नाम 1-1 विकेट रहा। 

टी20 विश्व कप के बाद भारत लगातार तीसरी सीरीज जीतने सफल हुयी है। पहले बांग्लादेश को उसी की सरजमीं पर भारत ने वनडे में हराया। इसके बाद अभी हाल में खत्म हुई भारत और श्रीलंका वनडे सीरीज में इंडिया ने सीरीज कब्जाई थी। 

बता दे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

बता दे कि इस सीरीज के पहले मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता था और  पहले बल्लेबाजी थी। शुभमन गिल की 208 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे।  इस टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह 49.2 ओवर में 337 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।  न्यूजीलैंड की ओर से माईकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए थे।   

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 1
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User