वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर कप्तान शुभमन गिल - बोले 'इससे तो अच्छा है कि...'

इस 26 साल के खिलाड़ी ने कहा कि उनके लिए 50 ओवर का विश्व कप अब भी क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बचपन में सबसे ज्यादा 50 ओवर का क्रिकेट देखा है. जब भी विश्व कप का नाम आता है तो सबसे पहले 50 ओवर के विश्व कप की याद आती है. मुझे किसी एक विश्व कप को जीतना हो तो वह 50 ओवर का विश्व कप ही होगा.’’

Jul 14, 2026 - 16:27
0 19
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर कप्तान शुभमन गिल - बोले 'इससे तो अच्छा है कि...'

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एकदिवसीय क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सोमवार को कहा कि इस प्रारूप को अधिक आकर्षक बनाने के लिए द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की बजाय त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय टूर्नामेंट आयोजित किए जाने चाहिए.

टी20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीगों के बढ़ते प्रभाव के बीच वनडे क्रिकेट के भविष्य पर लगातार बहस चल रही है. हाल ही में एडिनबर्ग में आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान भी वनडे को 50 ओवर से घटाकर 40 ओवर करने की संभावना पर चर्चा हुई थी.

इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले गिल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वनडे को 40 ओवर का बनाया जाना चाहिए.’’

गिल ने कहा, ‘‘पहले हम काफी त्रिकोणीय श्रृंखलाएं खेलते थे और उन्हें देखना बेहद मजेदार होता था. ऑस्ट्रेलिया में भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमें खेलती थीं. आप केवल एक टीम के खिलाफ नहीं, बल्कि दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ अलग-अलग मैदानों पर खेलते थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वनडे क्रिकेट को और रोचक बनाना है तो द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के बजाय त्रिकोणीय या शायद चतुष्कोणीय श्रृंखलाएं आयोजित की जानी चाहिए. इससे खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए यह प्रारूप ज्यादा दिलचस्प बनेगा.’’

इस 26 साल के खिलाड़ी ने कहा कि उनके लिए 50 ओवर का विश्व कप अब भी क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बचपन में सबसे ज्यादा 50 ओवर का क्रिकेट देखा है. जब भी विश्व कप का नाम आता है तो सबसे पहले 50 ओवर के विश्व कप की याद आती है. मुझे किसी एक विश्व कप को जीतना हो तो वह 50 ओवर का विश्व कप ही होगा.’’

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User