बरेली: फ़र्ज़ी IAS पत्नी ने पति से मांगे 40 लाख, हुई गिरफ्तार; मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित की शिकायत के बाद फरीदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है. जांच के दौरान पता चला कि साधना किसी भी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है और उसका खुद को आईएएस अधिकारी बताने का दावा पूरी तरह फर्जी था. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सतेती निवासी आरोपी साधना को गिरफ्तार कर लिया.

Jul 14, 2026 - 16:34
0 20
बरेली: फ़र्ज़ी IAS पत्नी ने पति से मांगे 40 लाख, हुई गिरफ्तार; मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फेसबुक पर पहल खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महिला ने पहले शादी की और फिर 40 लाख रुपये की मांग कर धमकाने लगी. पुलिस जांच में महिला के आईएएस अधिकारी होने का दावा पूरी तरह फर्जी निकला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

ये घटना बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले अभिषेक नाम के शख्सने शिकायत दर्ज कराई कि करीब एक माह पहले उसकी शादी साधना नाम की महिला से हुई थी. शादी से पहले महिला ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया था और कहा था कि उसका एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है. युवक उसकी बातों पर विश्वास कर शादी के लिए तैयार हो गया.

अभिषेक का आरोप है कि शादी के बाद साधना ने उससे 40 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी. रुपये नहीं देने पर उसने झूठे मुकदमों में फंसाने, पूरे परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने महिला पर हत्या के प्रयास का आरोप भी लगाया है.

पीड़ित की शिकायत के बाद फरीदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है. जांच के दौरान पता चला कि साधना किसी भी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है और उसका खुद को आईएएस अधिकारी बताने का दावा पूरी तरह फर्जी था. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सतेती निवासी आरोपी साधना को गिरफ्तार कर लिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले पर एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि अभिषेक की शिकायत के आधार पर फरीदपुर थाने में अपराध संख्या 479/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच में महिला का आईएएस अधिकारी होने का दावा झूठा पाया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले की विवेचना जारी है. 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 5
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User