'मुझे लठ लेकर ना बैठना पड़े...', बिजली विभाग के इंजीनियर से भिड़े यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार

मंत्री अनिल कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो कह रहे हैं-  "एक बात सुन लो चीफ इंजीनियर साहब... अगर मुकदमा लिखवाया तो ठीक नहीं होगा. जब इन लड़कों ने माफी मांग ली है और आपका धन्यवाद भी कर रहे हैं, तो मुकदमा नहीं लिखा जाना चाहिए. फर्स्ट एंड लास्ट बार कह रहा हूं... ऐसा न हो कि दोबारा मुझे लठ लेकर बैठना पड़े."

Jun 29, 2026 - 12:21
0 7
'मुझे लठ लेकर ना बैठना पड़े...', बिजली विभाग के इंजीनियर से भिड़े यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार

यूपी के मुजफ्फरनगर में योगी सरकार के मंत्री अनिल कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर विनोद कुमार पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं. यहीं नहीं उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि चीफ इंजीनियर साहब सुन लो अगर मुकदमा लिखवाया तो ठीक नहीं होगा. मुझे दोबारा लठ लेकर ना बैठना पड़ेगा. 

मंत्री अनिल कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो कह रहे हैं-  "एक बात सुन लो चीफ इंजीनियर साहब... अगर मुकदमा लिखवाया तो ठीक नहीं होगा. जब इन लड़कों ने माफी मांग ली है और आपका धन्यवाद भी कर रहे हैं, तो मुकदमा नहीं लिखा जाना चाहिए. फर्स्ट एंड लास्ट बार कह रहा हूं... ऐसा न हो कि दोबारा मुझे लठ लेकर बैठना पड़े."

दरअसल, मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका विद्युत फीडर पर ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. बिजली विभाग के अनुसार शनिवार देर रात टीम ने ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा किया. लेकिन, रविवार सुबह आपूर्ति शुरू करने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने फीडर पर पहुंचकर हंगामा किया. इस दौरान लाइनमैन सुधीर को बंधक बना लिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली.

इस मामले में अवर अभियंता रमनजीत सिंह की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोनू कुमार, आशु बालियान, अभिषेक त्यागी समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिसके बाद मंत्री अनिल कुमार का ये वीडियो वायरल सामने आया है. 

इस बीच कई लोग इस तरह की चर्चा भी कर रहे हैं कि मंत्री मुकदमा दर्ज न करने की बात कह रहे थे बावजूद इसके बिजली विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. जिसके बाद सियासी हलकों में क़यास लग रहे हैं कि अधिकारी अब नेताओँ और मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User